[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का यह फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज ऑफर पर बड़ी बचत का मौका

18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का यह फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज ऑफर पर बड़ी बचत का मौका

0
18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का यह फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज ऑफर पर बड़ी बचत का मौका
गूगल पिक्सल 10 / फोटो- गूगल

Google Pixel 10 अब Flipkart पर डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है, जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गया है. लॉन्च के समय ₹79,999 की कीमत वाला यह फोन अब ₹74,999 में लिस्टेड है. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ इसकी कीमत और 18 हजार रुपये तक कम हो जाएगी. अगर आप भी इस फोन को लेने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. जानिए यहां ऑफर्स डिटेल्स.

कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?

Pixel 10 की बेस कीमत ₹74,999 पहले से ही लॉन्च प्राइस से कम है. इसके अलावा Flipkart HDFC बैंक कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 70,999 रुपये तक हो जाएगी.

हालांकि, सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. ऐसे में पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर ग्राहक और भी सस्ते में गूगल पिक्सल 10 खरीद सकते हैं. ध्यान रखें, एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करती है.

अब जैसे मान लीजिए, अगर आपके पास Pixel 7 है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको करीब 14,400 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को जोड़ने पर पिक्सल 10 को 56,599 रुपये में खरीद सकते हैं.

पिक्सल 10 पर मिल रहा एक्सचेंज वैल्यू
पिक्सल 10 पर मिल रहा एक्सचेंज वैल्यू

Pixel 10 में क्या है खास?

  • यह फोन Google के Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है, जो AI फीचर्स और डेली यूज को स्मूद तरीके से हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है.
  • इसमें 6.3-इंच का OLED Actua डिस्प्ले मिलेगा, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है. वहीं, इसमें 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में पूरे दिन चलने का दावा करती है.
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर, 13MP का सेकेंडरी लेंस और 10.8MP का एक्स्ट्रा सेंसर शामिल है.
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्यों खास है यह डील?

डायरेक्ट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के कॉम्बिनेशन के साथ Pixel 10 अब अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है. खासकर उन यूजर्स के लिए यह डील बेहतर है, जो अपने पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा वैल्यू पाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Oppo से लेकर Vivo-Redmi तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नये मॉडल्स

Previous article Apple Days Sale: iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट
Next article ईरान बोला- अब किसी भी अगली मीटिंग का प्लान नहीं, अमेरिका की ‘जिद’ पर बिगड़ी बात
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel