[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google की नहीं चलेगी मनमानी, स्मार्ट TV को लेकर लाए गए नए नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

Google की नहीं चलेगी मनमानी, स्मार्ट TV को लेकर लाए गए नए नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

0
Google की नहीं चलेगी मनमानी, स्मार्ट TV को लेकर लाए गए नए नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर
Google Android TV

Google: भारत की प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल की मूल कंपनी Alphabet को स्मार्ट टीवी बाजार में “प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों” के लिए कड़ी फटकार लगाई है. इसके बाद एक अहम फैसले में अब भारत में एंड्रॉयड टीवी पर गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल प्ले स्टोर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध नहीं होंगे.

सीसीआई का कहना है कि भारत गूगल के सबसे बड़े वैश्विक बाजारों में से एक है, और कंपनी का अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल प्ले स्टोर और अन्य एप्लिकेशन्स को पहले से इंस्टॉल करके देने का तरीका बाजार में अपनी “हावी स्थिति का दुरुपयोग” करने जैसा है. आयोग ने इसे एकाधिकार स्थापित करने की कोशिश बताया है.

क्या था पूरा मामला 

गूगल के खिलाफ चल रहे कई एंटीट्रस्ट मुकदमों के बीच भारत में दर्ज एक महत्वपूर्ण मामला अब अपने अंजाम तक पहुंच चुका है. दो भारतीय प्रतिस्पर्धा कानून विशेषज्ञों द्वारा दर्ज की गई इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गूगल ने बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग किया है ताकि वह प्रतिस्पर्धियों को बाहर कर सके और खुद को बढ़त दिला सके.

यह भी पढ़े: चीन ने लॉन्च कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, घंटो का काम होगा चंद सेकंडों में

CCI के इस फैसले के बाद अब भारत में एंड्रॉयड टीवी निर्माताओं के लिए गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल प्ले स्टोर या अन्य प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को शामिल करना अनिवार्य नहीं होगा.

प्ले स्टोर और प्ले सर्विसेज के लिए देना पड़ेगा पैसा 

नई एग्रीमेन्ट के तहत, अब Google के प्ले स्टोर और प्ले सर्विसेज, जो पहले प्री-इंस्टॉलेशन के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते थे, उनके लिए पैसे देने पड़ेंगे. इसके साथ ही गूगल को निर्देश दिया गया है कि वह भारत में एंड्रॉयड टीवी बेचने वाले अपने सभी पार्टनर्स को एक पत्र भेजे, जिसमें स्पष्ट किया जाए कि वे अब Google के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं हैं और किसी भी ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं. 

Google को भरना होगा जुर्माना

स्मार्ट टीवी के लिए किए गए नए समझौते को लेकर प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने कहा है कि यह समझौता केवल टेलीविजन तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में अन्य उपकरणों तक भी इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है. आयोग ने इस मामले में Google पर 2.38 मिलियन डॉलर (करीब 19.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया है, जिसे कंपनी को निपटारे के तौर पर चुकाना होगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं? जानिए आयु सीमा, योग्यता और कटऑफ
Next article भारत-सऊदी रिश्तों में नई मजबूती, पीएम मोदी की जेद्दा यात्रा, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर संभव
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel