[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मीटिंग में अब आवाज नहीं आ रही का ड्रामा होगा बंद, Google Meet में आ गया ऐसा फीचर, जिससे हर आवाज आएगी साफ-साफ

मीटिंग में अब आवाज नहीं आ रही का ड्रामा होगा बंद, Google Meet में आ गया ऐसा फीचर, जिससे हर आवाज आएगी साफ-साफ

0
मीटिंग में अब आवाज नहीं आ रही का ड्रामा होगा बंद, Google Meet में आ गया ऐसा फीचर, जिससे हर आवाज आएगी साफ-साफ
गूगल मीट न्यू अपडेट/ फोटो-एआई

Google Meet New Share System Audio Feature: Google Meet ने अपने नये अपडेट के साथ यूजर्स की एक पुरानी और सबसे बड़ी परेशानी को आखिरकार दूर कर दिया है. अब तक मीटिंग या प्रेजेंटेशन के दौरान यूजर्स अपनी आवाज को सिर्फ एक ही ब्राउजर टैब से शेयर कर पाते थे, लेकिन इस नये अपडेट में Google Meet ने यह लिमिट हटा दी है. इससे अब यूजर मीटिंग के दौरान पूरे सिस्टम की आवाज शेयर कर सकेंगे. इस नये अपडेट का सबसे ज्यादा फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो प्रेजेंटेशन में वीडियो, लाइव डेमो या एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अब चाहे म्यूजिक प्लेयर हो, वीडियो फाइल हो या कोई थर्ड-पार्टी ऐप, उसकी आवाज सीधे मीटिंग में शामिल सभी लोगों तक पहुंचेगी. कुल मिलाकर, Google Meet के इस नये अपडेट ने वर्चुअल मीटिंग्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मूद, प्रोफेशनल और इफेक्टिव बना दिया है, जिससे प्रेजेंटेशन के दौरान आवाज नहीं आ रही जैसी शिकायतें अब बीते दिनों की बात हो जाएगी. जानिए यहां क्या है नया अपडेट और किन-किन यूजर्स को मिलेगा इस नये अपडेट का फायदा.

क्या है गूगल का नया अपडेट?

Google Meet ने अपने यूजर्स के लिए Also Share System Audio का नया अपडेट लेकर आया है, जिससे प्रेजेंटर के स्क्रीन पर चल रही किसी भी प्लेटफॉर्म की आवाज आसानी से पूरी टीम तक पहुंच सकेगी. दरअसल, पहले आप जब भी Google Meet में अपना स्क्रीन शेयर करते थे, तो वह सिर्फ Chrome के किसी एक टैब का ऑडियो ही शेयर कर पाता था, जिससे अगर आवाज किसी दूसरे ऐप, मीडिया प्लेयर या अलग ब्राउजर विंडो से आ रही होती थी, तो मीटिंग में शामिल लोग उसे नहीं सुन पाते थे. इससे खासकर ऑफिस मीटिंग्स और ऑनलाइन क्लासेस में काफी कन्फ्यूजन और रुकावट बन जाती थी.

लेकिन इस नये अपडेट के साथ Google Meet ने यह परेशानी खत्म कर दी है. अब प्रेजेंटर पूरे सिस्टम की आवाज शेयर कर सकते हैं. जैसे ही यूजर अब Present ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे, वहां Also share system audio नाम का नया टॉगल दिखाई देगा. इसे ऑन करते ही डिवाइस पर चल रही हर आवाज चाहे वह वीडियो हो, ऐप हो या कोई और साउंड सीधे मीटिंग में शामिल सभी लोगों तक पहुंच सकेगी.

कैसे काम करता है सिस्टम ऑडियो शेयरिंग?

जब कोई यूजर Google Meet पर किसी विंडो या पूरी स्क्रीन को प्रेजेंट करता है, तब यह नया फीचर काम करता है. एक बार सिस्टम ऑडियो शेयरिंग ऑन करने के बाद, Google Meet आपके डिवाइस से निकलने वाली हर आवाज को कैप्चर कर लेता है, चाहे वह म्यूजिक प्लेयर, वीडियो फाइल या कोई थर्ड-पार्टी ऐप ही क्यों न हो. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑप्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है. यानी हर बार प्रेजेंटेशन शुरू करते समय यूजर को खुद से Also share system audio टॉगल को ऑन करना होगा. यह छोटा-सा स्टेप भले ही मामूली लगे, लेकिन अगर इसे ऑन करना भूल गए, तो प्रेजेंटेशन के दौरान ऑडियो शेयर नहीं होगा. ऐसे में आपकी शानदार वीडियो या डेमो की आवाज सिर्फ आपके सिस्टम तक ही सीमित रह सकती है. इसलिए प्रेजेंटेशन शुरू करने से पहले यह टॉगल चेक करना बेहद जरूरी है.

कब तक मिलेगा Google Meet का नया अपडेट?

इस अपडेट को Google ने पहले Rapid Release डोमेन्स के लिए रोलआउट करना शुरू किया है. बाकी यूजर्स को यह फीचर 2026 की शुरुआत तक मिलने की उम्मीद है. जैसे-जैसे रोलआउट आगे बढ़ेगा, यह सुविधा धीरे-धीरे स्टैंडर्ड Google Workspace अकाउंट्स तक भी पहुंच जाएगी.

किन-किन डिवाइस और वर्जन पर मिलेगा यह फीचर?

Google Meet का यह नया सिस्टम ऑडियो शेयरिंग फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर ही उपलब्ध है. अभी इसका फायदा वे यूजर उठा सकते हैं, जिनके पास macOS 14.02 या उससे नया वर्जन या फिर Windows 11 डिवाइस है. इसके साथ ही, सिस्टम ऑडियो शेयर करने के लिए Google Chrome ब्राउजर का वर्जन 142 या उससे नया होना भी जरूरी है. हालांकि, Google ने यह साफ किया है कि जिन यूजर्स के पास एडवांस या खास ऑडियो सेटअप हैं, उन्हें अभी भी केवल Chrome टैब से ही ऑडियो शेयर करने की सुविधा मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया CC, AI एजेंट अब ईमेल और डेली टास्क संभालेगा

यह भी पढ़ें: Google का बड़ा अपडेट: हर हेडफोन बनेगा लाइव ट्रांसलेटर, 70 भाषाओं का सपोर्ट

Previous article Gopalganj News: थावे शक्तिपीठ में सनसनीखेज चोरी, गर्भगृह से करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हुए नकाबपोश
Next article पटना-भागलपुर समेत बिहार के इन 12 जिलों में छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया अगले 48 घंटे में कोल्ड वेव का अलर्ट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel