[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google बदल सकता है फ्री स्टोरेज का खेल, अब 15GB के लिए लिंक करना होगा फोन नंबर

Google बदल सकता है फ्री स्टोरेज का खेल, अब 15GB के लिए लिंक करना होगा फोन नंबर

0
Google बदल सकता है फ्री स्टोरेज का खेल, अब 15GB के लिए लिंक करना होगा फोन नंबर
गूगल

Google लंबे समय से अपने यूजर्स को 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज देता आया है, जिसकी मदद से लोग Gmail, Google Photos और Google Drive जैसी सर्विस का इस्तेमाल बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के कर पाते हैं. यही सुविधा Google को कई दूसरी कंपनियों, खासकर Apple से अलग बनाती थी. लेकिन अब ऐसा हो सकता है कि गूगल इस फ्री स्टोरेज पॉलिसी को जल्द ही बदल सकती है.

Google कर रहा नई स्टोरेज पॉलिसी टेस्ट

9to5google रिपोर्ट के मुताबिक, Google नए यूजर्स के लिए एक नई स्टोरेज पॉलिसी टेस्ट कर रहा है. Reddit पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया है कि नए Gmail अकाउंट बनाते समय यूजर्स को सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज दिया जा रहा है. अगर यूजर पूरा 15GB स्टोरेज चाहते हैं, तो उन्हें अपना फोन नंबर अकाउंट से लिंक करना होगा.

अकाउंट सेटअप के दौरान यूजर्स को दो ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं. पहला ऑप्शन 5GB स्टोरेज के साथ आगे बढ़ने का है, जबकि दूसरा ऑप्शन फोन नंबर जोड़कर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 15GB स्टोरेज अनलॉक करने का है. Google का कहना है कि फोन नंबर की मदद से यह कन्फर्म किया जा सकेगा, कि एक्स्ट्रा स्टोरेज सिर्फ एक यूजर को एक बार ही मिले.

रेडिट पर शेयर किया गया पोस्ट
रेडिट पर शेयर किया गया पोस्ट

Google ऐसा क्यों कर रहा है?

कंपनी का मानना है कि इस बदलाव से फर्जी अकाउंट्स, बॉट्स और स्पैम एक्टिविटी को कम करने में मदद मिलेगी. फोन नंबर वेरिफिकेशन के जरिए Google यह सुनिश्चित करना चाहता है कि 15GB फ्री स्टोरेज का फायदा केवल असली और यूनिक यूजर्स को ही मिले.

हालांकि Google ने अभी तक इस बदलाव को लेकर ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज की भाषा में बदलाव कर दिया है. पहले वहां लिखा होता था कि हर अकाउंट के साथ 15GB स्टोरेज मिलता है, जबकि अब इसे बदलकर up to 15GB यानी 15GB तक कर दिया गया है.

मौजूदा यूजर्स पर क्या होगा असर?

अगर आपके पास पहले से Google अकाउंट है और आपको 15GB फ्री स्टोरेज मिल रहा है, तो फिलहाल आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह बदलाव अभी नए अकाउंट्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. हालांकि, आने वाले समय में नया Google अकाउंट बनाने वाले यूजर्स को पूरा 15GB स्टोरेज पाने के लिए अपना फोन नंबर जोड़ना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: अब फोन से कर सकेंगे कोडिंग टास्क मैनेज, ChatGPT ऐप में आया स्मार्ट Codex फीचर

Previous article तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, बाइक असंतुलित होकर गिरी, युवक गंभीर
Next article 31 मई को किशनपुर ईदगाह मस्जिद में होगा भव्य जलसा, तैयारियां तेज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel