[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Lookup Feature: एक सेकेंड में पाएं अनजान कॉलर की पूरी डीटेल, गूगल का नया फीचर जल्द होगा लॉन्च

Google Lookup Feature: एक सेकेंड में पाएं अनजान कॉलर की पूरी डीटेल, गूगल का नया फीचर जल्द होगा लॉन्च

0
Google Lookup Feature: एक सेकेंड में पाएं अनजान कॉलर की पूरी डीटेल, गूगल का नया फीचर जल्द होगा लॉन्च

Google Lookup Feature: टेक जायंट कंपनी गूगल आये दिन अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है. अक्सर ये फीचर्स बड़े बदलाव लेकर आते हैं या फिर इनकी वजह से आपके कामों को करने का तरीका आसान हो जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें गूगल ने कुछ ही समय पहले कॉन्टैक्ट रिंगटोन नाम के एक फीचर को पेश किया है. लेकिन आज हम जिस फीचर के बारे में बात कर रहे हैं उस फीचर का नाम गूगल लुकअप है. एक बार यह फीचर लॉन्च हो जाए उसके बाद यूजर्स अनजान कॉलर्स या फिर स्पैम कॉल्स की डीटेल्स चुटकियों में पा सकेंगे. इस फीचर को आप गूगल वर्जन 127.0.620688474 में देख सकते हैं.

कहां मिलेगा यह फीचर

गूगल के इस नए अपडेट को आप गूगल के फ़ोन ऐप में देख सकते हैं. इस फीचर के पूरी तरह से रोलऑउट होने के बाद यूजर्स किसी भी अननोन कॉलर या फिर स्पैम कॉल्स की जानकारी एक सेकेंड में पा सकेंगे. माना जा रहा है कि यह फीचर काफी हद तक ट्रूकॉलर की तरह ही हो सकता है. लेकिन, अंतर यह है कि आपको इसे ट्रूकॉलर की तरह अलग से डाउनलोड नहीं करना होगा. यह फीचर आपको पहले से ही आपके स्मार्टफोन पर ही मिल जाएगी.

Also Read: Apple ने खरीदा AI स्टार्टअप, अब Google और Microsoft को देगी टक्कर

जल्द ग्लोबली होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल का लुकअप फीचर जापान के यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया गया है. लेकिन, ग्लोबली रोलआउट होने में इसे अभी भी कुछ हफ़्तों का समय लगने वाला है. एक बार यह फीचर रोलआउट हो जाए तो उसके बाद ऐप का यूजर इंटरफ़ेस भी पूरी तरह से बदल जाएगा.

Previous article दुमका में अनियंत्रित कार ने सगी बहनों को कुचला, एक की मौत, लोगों की पिटाई से चालक गंभीर
Next article PM Modi Pilibhit Rally: पीएम मोदी पीलीभीत में, इंडी गठबंधन को रखा निशाने पर, साधे तराई के समीकरण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel