[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google India ने दिया झटका, YouTube पर बिना ऐड वाले वीडियो देखने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें नयी रेट लिस्ट

Google India ने दिया झटका, YouTube पर बिना ऐड वाले वीडियो देखने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें नयी रेट लिस्ट

0
Google India ने दिया झटका, YouTube पर बिना ऐड वाले वीडियो देखने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें नयी रेट लिस्ट
YouTube Premium Plans Price 2024 / Google

Google के वीडियो प्लैटफॉर्म YouTube ने भारत में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन कीमतों में बढ़ोतरी की है. प्रीमियम प्लान के साथ कंपनी आपको बिना विज्ञापन के कंटेंट देखने की सुविधा देती है. पर्सनल और स्टूडेंट प्लान्स के लिए सब्सक्रिप्शन फी में 12 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, फैमिली प्लान अब पहले से 58 प्रतिशत महंगा हो गया है. बता दें कि यूट्यूब यूजर्स सब्सक्रिप्शन प्लान्स के तहत कुछ पैसे देकर प्लैटफॉर्म की खास सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. अब ये सभी Youtube Premium Subscription Plans नये रेट्स पर उपलब्ध हैं.

Youtube Premium Subscription कितने महंगे हुए प्लान?

यूट्यूब पर पर्सनल प्रीमियम प्लान पहले 129 रुपये का था, अब यह बढ़कर 149 रुपये का हो गया है. स्टूडेंट प्लान, जिसके लिए पहले 79 रुपये प्रतिमाह देने होते थे, अब उसके लिए 89 रुपये देने होंगे. यूट्यूब प्रीमियम फैमिली प्लान की कीमत पहले 189 रुपये थी, जो अब 58 प्रतिशत बढ़कर 299 हो गया है. बता दें कि यूट्यूब ने इस साल फरवरी में कहा था कि यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूजिक सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 मिलियन तक पहुंच गई है.

YouTube ने इन प्रीमियम प्लान्स की फीस भी बढ़ाई

यूट्यूब प्रीमियम सेगमेंट के तहत पेश किये गए तीन अन्य प्लान की दरें भी बढ़ी हैं. पर्सनल प्रीपेड प्रीमियम प्लान की मंथली चार्ज अब बढ़कर 159 रुपये हो गया है. यह पहले 139 रुपये था. पर्सनल क्वॉर्टर्ली प्लान अब 399 रुपये से बढ़कर 499 रुपये हो गया है. एन्युअल प्लान की बात करें तो अब YouTube प्रीमियम एन्युअल प्लान के लिए 200 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. इसका रेट 1290 रुपये से बढ़कर 1490 रुपये हो गया है. नये रेट्स अक्टूबर से प्रभावी होंगे.

How to Make Money on YouTube: ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी की तरह आप भी महीने में कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए कैसे

YouTube कर रहा है Sleep Timer फीचर की टेस्टिंग, जानिए क्या चीज है यह

YouTube Shorts ने एक लाख करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार, CEO ने कही ये खास बात

Previous article Physical Abuse: नाबालिग छात्रा, दुष्कर्म, दो स्कूली लड़के, लोक लाज और आत्मदाह… मानवता हुई शर्मसार
Next article छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था शिक्षक, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel