[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google जल्द बदलेगा Gmail लॉगिन का तरीका, SMS की जगह अब QR कोड का होगा इस्तेमाल

Google जल्द बदलेगा Gmail लॉगिन का तरीका, SMS की जगह अब QR कोड का होगा इस्तेमाल

0
Google जल्द बदलेगा Gmail लॉगिन का तरीका, SMS की जगह अब QR कोड का होगा इस्तेमाल
Gmail

गूगल अपनी सभी ऐप्स पर सिक्योरिटी को लेके आये दिन कोई न कोई अपडेट्स लाती रहती है, जिसेस यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेके टेंशन फ्री रहे. ऐसा ही अब गूगल के Gmail  के साथ देखने को मिल सकता है. Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, Google जल्द ही Gmail के लिए SMS-आधारित छह-अंकीय ऑथेंटिकेशन कोड को समाप्त करने जा रहा है और इसके स्थान पर अधिक सुरक्षित Quick Response (QR) कोड-आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) लागू करेगा. यह बदलाव आने वाले कुछ महीनों में लागू किया जाएगा. Gmail के प्रवक्ता रॉस रिचेंडरफर ने कहा कि यह कदम SMS से जुड़े बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है. 

क्यों हटया जा रहा है SMS-आधारित 2FA?

गूगल पहले यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के तहत SMS कोड भेजता था, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि होती थी और साइबर अपराधियों को फर्जी जीमेल अकाउंट बनाकर स्पैम व मालवेयर फैलाने से रोका जाता था. लेकिन SMS आधारित वेरिफिकेशन में कई बड़ी सुरक्षा खामियां थीं. हैकर्स यूजर्स को धोखा देकर उनके कोड हासिल कर सकते थे, वहीं ठग सिम-स्वैपिंग स्कैम के जरिए फोन नंबर हाइजैक कर सकते थे. “ट्रैफिक पंपिंग” धोखाधड़ी एक बड़ी समस्या थी, जहां स्कैमर्स ऑनलाइन सेवाओं को बड़ी संख्या में SMS संदेश उन नंबरों पर भेजने के लिए धोखा देते थे, जिन्हें वे नियंत्रित करते थे, और प्रत्येक संदेश की डिलीवरी पर पैसा कमाते थे. 

अब कैसे होगा Gmail लॉगिन?

गूगल अब वेरिफिकेशन के लिए SMS कोड की जगह QR कोड का इस्तेमाल करेगा. यूजर्स को लॉगिन के दौरान अपने स्मार्टफोन कैमरे से QR कोड स्कैन करना होगा, जिससे उनकी पहचान कन्फर्म होगी. यह तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है क्योंकि QR कोड को SMS कोड की तरह शेयर या चोरी नहीं किया जा सकता. साथ ही, इससे SIM स्वैप फ्रॉड का खतरा भी खत्म हो जाएगा.

Google जल्द ही SMS के जरिए कोड भेजने के विकल्प को बंद करने वाला है, लेकिन फोन कॉल के जरिए कोड प्राप्त करने का विकल्प जारी रहेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. कंपनी आमतौर पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) के रूप में यूजर के स्मार्टफोन पर एक लॉगिन प्रॉम्प्ट दिखाती है, जहां यूजर एक बटन टैप करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा, Google टाइम-बेस्ड वन-टाइम पासवर्ड (TOTP) का भी समर्थन करता है, जिसे पासवर्ड मैनेजर या Google Authenticator जैसे ऐप्स के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: Telegram पर बड़ा एक्शन! बच्चों के शोषण और आतंकवाद पर जवाब न देने की सजा

Previous article Ranveer Allahbadia: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के लिए रणवीर ने नहीं ली कोई फीस, इस खास वजह से हुए थे शो में शामिल
Next article Sania Mirza Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन है टेनिस की सुपरस्टार सानिया मिर्जा, जानें आलीशान घर और कार कलेक्शन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel