[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Mac पर आया Google Gemini AI ऐप, जानें कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल

Mac पर आया Google Gemini AI ऐप, जानें कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल

0
Mac पर आया Google Gemini AI ऐप, जानें कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल
गूगल जेमिनी / फोटो- गूगल

Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को अब Mac यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे यह सिर्फ ब्राउजर तक ही लिमिटेड नहीं रहेगा, बल्कि सीधे डेस्कटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. अब तक ज्यादातर Mac यूजर्स Gemini को वेब टैब के जरिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन इस नए ऐप के आने से काम के दौरान इसे तेजी और आसानी से एक्सेस करना पॉसिबल हो गया है.

Gemini Mac ऐप में क्या है खास?

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका आसान और फास्ट एक्सेस है. आप सिर्फ एक कीबोर्ड शॉर्टकट Option + Space प्रेस कर Gemini को तुरंत ओपन कर सकते हैं. इसके बाद एक छोटा सा फ्लोटिंग विंडो सामने आता है, जहां से आप बिना किसी रुकावट के चैट शुरू कर सकते हैं.

इसके अलावा, यह ऐप आपके स्क्रीन कंटेंट को भी समझ सकता है. यानी अगर आप किसी डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे हैं या कोई वेबपेज पढ़ रहे हैं, तो Gemini उसी के आधार पर आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको स्क्रीन एक्सेस की परमिशन देनी होती है.

फाइल अपलोड का फीचर भी इसमें मौजूद है. आप अपने सिस्टम या Google Drive से डॉक्यूमेंट, इमेज या अन्य फाइलें अपलोड कर सकते हैं और Gemini से उनसे जुड़े काम करवा सकते हैं. साथ ही, टेक्स्ट, इमेज या बेसिक मीडिया जनरेट करने जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं, जो मोबाइल और वेब वर्जन जैसे ही हैं.

दूसरे AI ऐप्स से कितना अलग है?

Google का यह कदम साफ दिखाता है, कि वह Gemini को सिर्फ वेब टूल नहीं, बल्कि एक फुल-फ्लेज्ड डेस्कटॉप असिस्टेंट बनाना चाहता है. पहले से ही ChatGPT और Claude जैसे AI टूल्स के डेस्कटॉप ऐप मौजूद हैं, इसलिए यह अपडेट काफी समय से एक्सपेक्टेड था.

हालांकि, कुछ दूसरे AI ऐप्स आपके सिस्टम पर सीधे काम भी कर सकते हैं, लेकिन Gemini अभी ऐसा नहीं कर सकता. यह फिलहाल आपकी स्क्रीन पर जो दिख रहा है, उसी के आधार पर तुरंत मदद देने पर फोकस करता है. यानी कि यह आपके काम को खुद से कंट्रोल नहीं करता, बल्कि आपको समझकर सही सुझाव और जवाब देने में मदद करता है.

Mac पर Gemini ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • यह ऐप पूरी तरह फ्री है और macOS Sequoia (वर्जन 15 या उससे ऊपर) पर काम करता है.
  • इसे इंस्टॉल करने के लिए आपको Gemini की आधिकारिक वेबसाइट (https://gemini.google/mac/) पर जाना होगा और दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • इंस्टॉल होने के बाद अपने Google अकाउंट से साइन इन करें और आप तुरंत इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.
  • इसके बाद जब भी जरूरत हो, आप शॉर्टकट दबाकर बिना किसी रुकावट के Gemini को एक्सेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी आदतें समझकर जवाब देगा Gemini, Google ने भारत में रोलआउट किया नया फीचर

Previous article रांची में सुबह-सुबह घना कोहरा, 19-20 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में लू का अलर्ट
Next article चतरा में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel