[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google ने अपने फाइल्स ऐप में जोड़े ये शानदार फीचर, अब होगी मार्केट के दूसरे स्कैनर ऐप्स की छुट्टी

Google ने अपने फाइल्स ऐप में जोड़े ये शानदार फीचर, अब होगी मार्केट के दूसरे स्कैनर ऐप्स की छुट्टी

0
Google ने अपने फाइल्स ऐप में जोड़े ये शानदार फीचर, अब होगी मार्केट के दूसरे स्कैनर ऐप्स की छुट्टी
google files scanner

Google Files Scanner News: सबसे पॉप्युलर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने हाल ही में अपने ‘गूगल फाइल ऐप’ में एक नया फीचर जोड़ा है. इसके जरिये अब लोग इस एक ऐप की मदद से आसानी से कोई भी डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं. गूगल का यह ऐप फाइल ब्राउजिंग, स्टोरेज क्लीन-अप और ऑफलाइन फाइल ट्रांसफर के लिए बनाया गया एक फाइल मैनेजमेंट ऐप है.

गूगल फाइल्स ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी एंड्रॉयड यूजर आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं. इसे प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग मिली है और 100 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड भी किया है. इस ऐप की मदद से यूजर फोन के डुप्लिकेट फाइल्स को भी आसानी से फिल्टर कर हटा सकता है. यह ऐप प्ले स्टोर पर ‘फाइल्स बाई गूगल’ के नाम से उपलब्ध है. अब बिना समय बर्बाद किये जाने इस एप के फीचर के बारे में-

Google I/O 2024: 14 मई को इन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर, जानें क्या होगा खास

लोग अपने फोन में तरह-तरह के डॉक्यूमेंट रखते हैं. इसे समय आने पर लोग कोई फॉर्म भरने के दौरान इस्तेमाल में लेते हैं या पीडीएफ के जरिये कहीं शेयर भी करते हैं. यह काम डॉक्यूमेंट स्कैनर की मदद से संभव हो पाता है. यह काम गूगल के फाइल ऐप के जरिये आसानी से हो सकता है.

गूगल के इस फाइल्स बाई गूगल ऐप को खोलते ही स्कैनर का ऑप्शन नीचे दिख जाता है. इस पर क्लिक करते ही कैमरा ओपन हो जाता है. इसके बाद यूजर ऐप मैनुअल या ऑटो मोड में डॉक्यूमेंट को स्कैन कर लेता है. यह काम चंद सेकेंड का है. ऐसे में गूगल का यह स्कैनर ऐप मार्केट में मौजूद सभी स्कैनर ऐप के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन है. इस ऐप को चलाना भी बहुत आसान है.

YouTube को टक्कर देने Elon Musk ला रहे लॉन्ग वीडियो प्लेटफॉर्म

इस ऐप में स्कैन किये गए डॉक्यूमेंट्स में फिल्टर भी लगाया जा सकता है. साथ ही साथ इसमें डॉक्यूमेंट क्लीन, रिटेक और क्रॉप का भी ऑप्शन शामिल है.

ये ऑप्शंस भी कर सकते हैं ट्राई

Adobe Scan
CamScanner
Microsoft Lens
Tiny Scanner
Genius Scan – PDF Scanner
SwiftScan
PDF document Scanner
Clear Scan
Fast Scanner – PDF Scan

गूगल फाइल्स के अलावा डॉक्यूमेंट स्कैन के लिए आप ऊपर दिये गए ऐप्लीकेशंस के ऑप्शंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

गूगल ने अपने फाइल ऐप में कौन सा नया फीचर जोड़ा है?

गूगल ने अपने ‘गूगल फाइल ऐप’ में एक नया स्कैनर फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स आसानी से डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं।

गूगल फाइल ऐप किस लिए बनाया गया है?

यह ऐप फाइल ब्राउजिंग, स्टोरेज क्लीन-अप और ऑफलाइन फाइल ट्रांसफर के लिए बनाया गया है।

गूगल फाइल ऐप की प्ले स्टोर पर क्या रेटिंग है?

इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग मिली है और 100 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

स्कैनर फीचर का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

यूजर ऐप खोलते ही स्कैनर ऑप्शन पर क्लिक करके कैमरा ओपन कर सकते हैं और मैनुअल या ऑटो मोड में डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं।

गूगल फाइल्स के अलावा कौन से अन्य डॉक्यूमेंट स्कैनिंग ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है?

यूजर्स Adobe Scan, CamScanner, Microsoft Lens, Tiny Scanner, Genius Scan, SwiftScan, PDF Document Scanner, Clear Scan, और Fast Scanner जैसे ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

(प्रस्तुति : आर्यन राज)

Previous article गिरावट के बाद मजबूत हुआ बाजार, सेंसेक्स 111.66 की बढ़त के साथ बंद
Next article Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों फिर बढ़ेगा पारा, फिर सतायेगी गर्मी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel