[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology New Year 2026 Google Doodle: आज गूगल डुडल बना रिजॉल्यूशन लिस्ट, क्रिएटिव तरीके से कर रहा नये साल का स्वागत

New Year 2026 Google Doodle: आज गूगल डुडल बना रिजॉल्यूशन लिस्ट, क्रिएटिव तरीके से कर रहा नये साल का स्वागत

0
New Year 2026 Google Doodle: आज गूगल डुडल बना रिजॉल्यूशन लिस्ट, क्रिएटिव तरीके से कर रहा नये साल का स्वागत
गूगल डुडल

New Year 2026 Google Doodle: आज से नया साल नया महीना शुरू हो गया है. हर जगह नये साल 2026 की शुरुआत का जश्न मनाया जा रहा है. सभी अपनों को हैप्पी न्यू ईयर 2026 की बधाई दे रहे हैं और अपनों के साथ आज इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अब ऐसे में Google भला कैसे पीछे रहे. आज नये साल के मौके पर गूगल अलग ही अंदाज में अपने डुडल के जरिए नया साल मना रहा है. सबसे खास बात तो कि गूगल हमेशा अपने डुडल के जरिए यूजर्स को पॉजिटिव मैसेज देता आया है. ऐसे में आज नये साल के मौके पर गूगल कई तरह के एनिमेटेड रिजॉल्यूशन (New Year Resolution) दिखा रहा है. इस एनिमेटेड रिजॉल्यूशन में कई चीजें शामिल हैं, आमतौर पर जो लोग नये साल पर रिजॉल्यूशन लेते हैं. जैसे कई लोग पढ़ाई पर फोकस करने, जिम जाने और हेल्दी रहने या किसी शौक को पूरा करने वाले रिजॉल्यूशन लेते हैं.

नयी शुरुआत और नयी उम्मीदों का डुडल

आप जैसे ही गूगल ओपन करेंगे आपको होमपेज पर Google Doodle गोल्डन कलर रंग में नजर आएगा, जो उपलब्धि, पॉजिटिविटी और उम्मीद का प्रतीक है. वहीं, लोगो के बीच में कॉफी कप और एक डायरी पेन के साथ दिखाई देगी, डायरी पर 2026 लिखा हुआ है. कॉफी कप को गूगल ने फ्रेश और एनर्जी से भरे सुबह की तरह दिखाया है, तो वहीं 2026 लिखा लाल डायरी नये साल की प्लानिंग, रिजॉल्यूशन और सपनों को पूरा करने की एक नयी उम्मीद की तरह दिखा रहा है. सबसे खास बात तो जब आप डायरी पर क्लिक करेंगे तो आपको डुडल (डुडल पर क्लिक कर देखें आज का गूगल डुडल) पर कई सारे नये साल के रिजॉल्यूशन दिखेंगे, जिसमें जिम के डंबल से लेकर, कुकिंग और सिलाई-कढ़ाई जैसी एनिमेटेड चीजें शामिल हैं.

आज का डुडल क्यों खास है?

आज का गूगल डुडल इसलिए खास है, क्योंकि नये साल के जश्न के साथ-साथ यह नयी उम्मीद, खुशी और नई शुरुआत का एक खूबसूरत मैसेज भी दे रहा है. गोल्डन रंगों में सजा Google और उसके बीच नये साल के एनिमेटेड रिजॉल्यूशन लोगों में पॉजिटिव एनर्जी और एक नयी शुरुआत की उम्मीद जगा रहा है.

यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी

Previous article Patna Traffic Plan: नए साल के जश्न में ट्रैफिक सख्त, गांधी मैदान समेत कई रास्तों पर ऑटो-ई रिक्शा बैन
Next article New Year 2026: करीना कपूर खान से थलपति विजय तक, फिल्मी सितारों ने इस तरह किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel