[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आज के Google Doodle में चमका DNA, क्रिएटिव तरीके से समझा रहा लाइफ का ब्लूप्रिंट

आज के Google Doodle में चमका DNA, क्रिएटिव तरीके से समझा रहा लाइफ का ब्लूप्रिंट

0
आज के Google Doodle में चमका DNA, क्रिएटिव तरीके से समझा रहा लाइफ का ब्लूप्रिंट
गूगल डूडल 13 नवंबर

Today Google Doodle: Google अपना डूडल क्लासरूम चला रहा है. कल 12 नवंबर को जहां गूगल होमपेज पर मैथ्स के “Quadratic Equation” यानी द्विघात समीकरण की क्लास चल रही थी, तो वहीं आज 13 नवंबर को बायोलॉजी की चल रही है. जी हां, आज का Google Doodle बायोलॉजी लवर्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. गूगल ने अपने एनिमेटेड डूडल में खूबसूरत ग्राफिक्स और मॉलेक्यूलर स्ट्रक्चर के जरिए Deoxyribonucleic Acid यानी DNA की खोज और उसके वैज्ञानिक महत्व को सम्मान दिया है. आज का Google Doodle पूरी तरह से डबल हेलिक्स (Double Helix) संरचना पर बेस्ड है और बायोलॉजी की दुनिया के एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर को दिखा रहा है.

क्या दिख रहा Google Doodle में?

आज के गूगल डूडल के बीच में आपको एक खास केमिकल स्ट्रक्चर दिखाई देता है, जो DNA की बेसिक यूनिट न्यूक्लियोटाइड (Nucleotide) और उसकी बांडिंग को दिखा रहा है. डूडल में “Google” लोगो को एक मॉडर्न केमिस्ट्री थीम वाली टाइपोग्राफी में बदला गया है, जिसमें नाइट्रोजन (N), हाइड्रोजन (H), ऑक्सीजन (O) और फॉस्फेट ग्रुप (PO₄⁻) जैसे केमिकल साइन दिए गए हैं. एरॉ और केमिकल बॉन्डिंग के जरिए यह बताया गया है कि कैसे एक न्यूक्लियोटाइड संरचना आपस में जुड़कर जीवन के कोड DNA को बनाती है. वहीं, डूडल मेकर्स ने डुडल में पर्पल और पिंक शेड्स का इस्तेमाल किया है, जिससे यह मॉडर्न के साथ-साथ इंटरेस्टिंग दिख रहा है. वहीं, अक्षरों पर दिख रही केमिकल फॉर्मुलेशन यह बताती है कि यह सिर्फ एक डिजाइन नहीं बल्कि जेनेटिक्स, बायोलॉजी और मॉलेक्यूलर साइंस की एक बड़ी कहानी है.

आज क्यों दिख रहा ये Google Doodle?

Google ने इस डूडल को खास एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पेश किया है, जो स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए है. क्योंकि, गूगल का मानना है कि यह वह समय है, जब ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स DNA टॉपिक के बारे में सर्च करते हैं. ऐसे में आज जैसे ही आज के डूडल पर क्लिक करेंगे, वैसे ही गूगल आपको ‘Learning about DNA’ के पेज पर ले जाएगा, जहां आपको DNA से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी. AI Mode के जरिए आप DNA से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज Google Doodle बोल रहा गणित की भाषा, क्रिएटिव तरीके से कर रहा Quadratic Equation को सेलिब्रेट

यह भी पढ़ें: Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स को बड़ा फायदा: Google Gemini AI Pro की 18 महीने वाली फ्री सब्सक्रिप्शन अब सबके लिए LIVE

यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी

Previous article How To Remove Period Stains: पीरियड के जिद्दी दाग हटाना हुआ आसान, घर हो या बाहर, ये ट्रिक हर जगह आएगी काम
Next article Attack On Police: बिहार में फिर पुलिस टीम पर हमला, चार घायल, तोड़ी 4 गाड़ियां, खूब हुआ हंगामा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel