[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Doodle: गूगल भी हुआ इडली के स्वाद का दीवाना, डूडल के जरिए दिखाया साउथ इंडिया का रियल टेस्ट

Google Doodle: गूगल भी हुआ इडली के स्वाद का दीवाना, डूडल के जरिए दिखाया साउथ इंडिया का रियल टेस्ट

0
Google Doodle: गूगल भी हुआ इडली के स्वाद का दीवाना, डूडल के जरिए दिखाया साउथ इंडिया का रियल टेस्ट
Today Google Doodle

Google Doodle: आज सुबह-सुबह जब आपने गूगल होमपेज खोला होगा तब आपको एक सरप्राइज मिला होगा. हम बात कर रहे गूगल डूडल की. आज का गूगल डूडल दक्षिण भारत के मशहूर डिश इडली को दिखाया गया है. नरम और फूली हुई ये स्टीम्ड डिश अलग-अलग तरह की चटनियों के साथ खाई जाती है और आज के दिन गूगल डूडल का खास आकर्षण बनी हुई है.

जब आप गूगल ब्राउजर खोलते हैं और डूडल पर क्लिक करते हैं, तो वहां उस डिश के बारे में एक छोटा सा नोट दिखाई देगा. उसमें लिखा है, “आज का डूडल इडली का जश्न मना रहा है. इडली एक स्वादिष्ट, भाप में पकाई जाने वाली साउथ इंडियन डिश है, जो चावल और उड़द दाल के घोल से बनाई जाती है.”

क्या दिखा डूडल में? 

‘Google’ शब्द के हर अक्षर में इस डिश के अलग-अलग हिस्से दिखाए गए हैं. पहला अक्षर ‘G’ सफेद दानेदार चीज से बना है, जो शायद चावल के दाने हैं. इडली बनाने का मुख्य सामग्री चावल ही है. पहला ‘O’ एक कटोरे में रखी सफेद चीज को दिखाता है, जबकि दूसरा ‘O’ पारंपरिक इडली मेकर में भरे इडली के घोल को दर्शाता है. इसके बाद वाला ‘G’ कई इडलियों से बनाया गया है. ‘L’ अलग-अलग चटनियों से और आखिरी अक्षर ‘E’ किसी साइड डिश से बना है. पूरा डिजाइन केले के पत्ते पर सजाया गया है.

आज के दिन क्यों दिखा ये डूडल?

हालांकि, 30 मार्च को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड इडली डे (World Idli Day) के रूप में मनाया जाता है, लेकिन 11 अक्टूबर किसी खास त्योहार या सालगिरह से जुड़ी तारीख नहीं है. दरअसल, Google अक्सर अपने डूडल्स के जरिए ऐसे खाने और सांस्कृतिक व्यंजनों को सेलिब्रेट करता है, जो अलग-अलग जगहों के लोगों को एक साथ जोड़ते हैं.

इडली कैसे बनाएं?

  • चार हिस्से कच्चे चावल और एक हिस्सा साबुत सफेद उड़द दाल को अलग-अलग 4 से 6 घंटे या फिर रातभर के लिए भिगो लें.
  • इसके बाद दोनों को पीसकर थोड़ा मोटा पेस्ट बना लें और दोनों को अच्छी तरह मिला दें.
  • अब इस घोल को रातभर के लिए खमीर उठने (फर्मेंट होने) के लिए रख दें.
  • सुबह तैयार घोल को तेल लगे इडली सांचे (मोल्ड) में डालें और 10 से 25 मिनट तक भाप में पकाएं, जब तक इडली फूलकर तैयार न हो जाए.
  • पकी हुई इडलियों को पारंपरिक तौर पर सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है.

यह भी पढ़ें: Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

Previous article Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सेलेब्स का उमड़ा प्यार, ममता बनर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा ने दी खास बधाई
Next article De De Pyaar De 2: आयशा के परिवार का दिल जीत पाएगा आशीष, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2, देखें फर्स्ट पोस्टर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel