[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Doodle : साल के आखिरी दिन गूगल वर्ष 2023 को कुछ इस तरह कह रहा अलविदा

Google Doodle : साल के आखिरी दिन गूगल वर्ष 2023 को कुछ इस तरह कह रहा अलविदा

0
Google Doodle : साल के आखिरी दिन गूगल वर्ष 2023 को कुछ इस तरह कह रहा अलविदा

New Year 2024 : जब भी कोई विशेष अवसर होता है तो सर्च इंजन गूगल (Google) उसका डूडल (Doodle) जरूर बनाता है. हर खास दिन को बेहतर करने में गूगल का बहुत बड़ा योगदान होता है. कुछ ऐसा ही काम गूगल ने आज भी किया है. आज वर्ष 2023 के आखिरी दिन भी गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है. इस डूडल को न्यू ईयर ईव (New Year Eve) का नाम दिया है. इस डूडल में आपको साल 2023 और नये 2024 की एक छोटी-सी झलक दिखाई देगी. यह एक एनिमेशन भी है.

New Year Eve Google Doodle

नये साल को लेकर आज देश-दुनिया के लोग जश्न में डूबे होते हैं. इसके स्वागत में तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं और लोग अपने घरों में भी शानदार पार्टियों का आयोजन करते हैं. वहीं सर्च इंजन गूगल (Google) भी खास मौकों पर अपने शानदार डूडल्स (Doodle) के जरिये सेलिब्रेट करता है. न्यू ईयर ईव (New Year Eve) के मौके पर गूगल ने काफी आकर्षक डूडल बनाया है. गूगल इस शानदार डूडल से साल 2023 को अलविदा कह रहा है. डूडल के अलग-अलग रंग इसको आकर्षक बनाने में सबसे बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं.

Also Read: New Year Gift Ideas : नये साल पर किसी खास को देना है गिफ्ट? यहां मिलेंगे बेस्ट ऑप्शंस

आज के गूगल डूडल में क्या है खास?

सर्च इंजन गूगल ने 31 दिसंबर को उत्सव डूडल के साथ 2023 नये साल की पूर्व संध्या मनायी. डूडल आनेवाले नये साल 2024 की जश्न की भावना का प्रतीक है. सर्च इंजन ने न्यू ईयर ईव के बारे में लिखा 3… 2… 1… नया साल मुबारक हो! डूडल के डिजाइन में अवसर, खुशी और उत्साह साथ में झलकते हैं. Google के होमपेज पर नजर आ रहा यह डूडल वैश्विक उत्सवों में सर्च इंजन दिग्गज की मान्यता और भागीदारी को प्रदर्शित करता है.

गूगल का स्पेशल नोट

नये साल की पूर्व संध्या को गूगल एक उत्सवपूर्ण डूडल के साथ मना रहा है. इसमें नये साल को एक सकारात्मक नोट पर शुरू करने के लिए स्पार्कल का टच जोड़ दिया गया है. जैसे-जैसे आधी रात की उल्टी गिनती आगे बढ़ रही है, दुनियाभर में लोग अपने नये साल के संकल्पों को पूरा करने के लिए कमर कस रहे हैं. गूगल ने डूडल के बारे में लिखा है- यह डूडल नये साल की सही शुरुआत के लिए कुछ चमक और चमक लाता है! जैसे-जैसे घड़ी आधी रात के करीब और करीब आ रही है, दुनियाभर में लोग अपने नये साल के संकल्पों की योजना बना रहे हैं और सफलता, प्यार, खुशी और उनके बीच की हर चीज की कामना कर रहे हैं.

Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक

नये साल का स्वागत

नये साल का स्वागत करने के लिए लोग 31 दिसंबर से ही तैयारियों में जुट जाते हैं. इसके स्वागत के लिए दुनियाभर में लोग आधी रात तक जागते हैं और जैसे ही घड़ी में 12AM बजते हैं, तो जश्न कई गुणा बढ़ जाता है. इसके साथ ही, लोग नये साल के स्वागत में पार्टियों का आयोजन करते हैं. शानदार कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. वहीं, गूगल ऐसे ही खास मौकों पर चार चांद लगाने के लिए डूडल बनाकर सेलिब्रेट करता है. यह हम सबके के लिए एक साथ आने और साल के अंत औरव एक नये साल की शुरुआत का जश्न मनाने का समय है. नये साल की पूर्व संध्या साल का आखिरी दिन है, और लोग इसे अपने करीबी लोगों के साथ पार्टियों में डांस करने, अपने प्रियजनों के घर जाने, परिवारों के लिए दावतें पकाने, आतिशबाजी देखने, कार्यक्रमों में भाग लेने और बहुत सारी अच्छी चीजें करके यादगार बनाते हैं.

Previous article भक्तों को भायी मां सिंहासनी को समर्पित आरती, थावे मंदिर में गोपालगंज के डीएम के हाथों हुआ विमाचन
Next article Xamalicious Malware Alert : गूगल ने मैलवेयर वाले 14 ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाया, फोन में है तो तुरंत करें डिलीट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel