[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology विंटर स्पोर्ट्स पर गूगल का खास Google Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखाया Curling गेम का कमाल

विंटर स्पोर्ट्स पर गूगल का खास Google Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखाया Curling गेम का कमाल

0
विंटर स्पोर्ट्स पर गूगल का खास Google Doodle, क्रिएटिव तरीके से दिखाया Curling गेम का कमाल
आज का गूगल डूडल

जब भी हम गूगल खोलते हैं और उसका लोगो बदला हुआ दिखता है, तो मन में सबसे पहला सवाल आता है, आज Google Doodle क्या है. आज 4 फरवरी का डूडल भी कुछ ऐसा ही है, जो पहली नजर में ध्यान खींच लेता है. इस बार गूगल ने अपने लोगो को एक खास खेल के रंग में रंग दिया है, जिसमें बर्फ, बैलेंस और टीमवर्क की झलक साफ दिखाई देती है.

आज का डूडल क्या है?

आज का Google Doodle दुनिया भर में पॉपुलर विंटर स्पोर्ट Curling को डेडिकेटेड है. गूगल डुडल में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी बर्फ पर झुककर एक भारी पत्थर को आगे की ओर फिसलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही एक खिलाड़ी बर्फ को साफ करता हुआ नजर आता है, जो इस खेल का अहम हिस्सा होता है.

Curling खेल क्या होता है?

Curling एक विंटर गेम है, जो बर्फ पर खेला जाता है. इसमें खिलाड़ी एक खास तरह के पत्थर को बर्फ पर स्लाइड करते हैं और उसे टारगेट तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं. वहीं दूसरी ओर टीम के बाकी खिलाड़ी झाड़ू से बर्फ साफ करते हैं, ताकि पत्थर सही दिशा और स्पीड में आगे बढ़ सके. यह खेल स्ट्रैटेजी, बैलेंस और टीमवर्क का शानदार उदाहरण है.

क्यों खास है आज का Google Doodle?

आज का Google Doodle खास इसलिए है, क्योंकि यह सिर्फ एक खेल को नहीं दिखाता, बल्कि टीमवर्क, धैर्य और फोकस का मैसेज भी देता है. Curling ऐसा खेल है जिसमें हर खिलाड़ी की भूमिका अहम होती है. गूगल ने इस डूडल के जरिए विंटर स्पोर्ट्स की खूबसूरती और खेल भावना को सेलिब्रेट किया है.

यह भी पढ़ें: Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

Previous article CM Nitish Kumar: बुलेट प्रूफ रेंज रोवर से सफर करेंगे सीएम नीतीश, एक या दो नहीं काफिले में 4 नई गाड़ियां होंगी शामिल
Next article Ladli Behna Yojana: क्या इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे? जान लें जरूरी बात
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel