[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Discover में आया बड़ा अपडेट, अब Instagram, X और YouTube Shorts भी दिखेंगे आपकी फीड में

Google Discover में आया बड़ा अपडेट, अब Instagram, X और YouTube Shorts भी दिखेंगे आपकी फीड में

0
Google Discover में आया बड़ा अपडेट, अब Instagram, X और YouTube Shorts भी दिखेंगे आपकी फीड में
Google Discover Update

Google Discover: गूगल डिस्कवर, जो यूजर्स की पसंद के हिसाब से आर्टिकल्स, वीडियो और दूसरे मीडिया दिखाता है, अब उसमें बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा. गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि अब इसमें इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और एक्स (पहले ट्विटर) का कंटेंट भी दिखेगा. इसके साथ-साथ दुनिया भर के पब्लिशर्स और क्रिएटर्स के अपडेट भी मिलेंगे. गूगल डिस्कवर में जल्द ही और प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट भी ऐड किया जाएगा.

क्यों लाया गया यह अपडेट

गूगल का कहना है कि ये अपडेट उन यूजर्स की फीडबैक पर आ रहा है, जिन्हें आर्टिकल्स, वीडियो और सोशल पोस्ट सब कुछ एक ही जगह पर देखना और एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है. इस कदम से लोगों के लिए ट्रेंडिंग कंटेंट ढूंढना और भी आसान हो जाएगा और बार-बार अलग-अलग ऐप्स में जाने की झंझट नहीं करनी पड़ेगी.

Google Discover पोस्ट्स पर आया नया ‘Follow’ बटन

Discover फीड को और भी यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कंपनी ने अब Discover पोस्ट्स पर एक नया ‘Follow’ बटन दे दिया है, जो आपको ऊपर दाईं तरफ दिखेगा. इस बटन को दबाते ही आप सीधे अपने पसंदीदा पब्लिशर या क्रिएटर को फॉलो कर सकते हैं. फॉलो करने के बाद उनकी पोस्ट्स आपको Discover में एक अलग सेक्शन में दिखाई देंगी, जिससे नए अपडेट्स तक पहुंच पाना और भी आसान हो जाएगा.

अगर चाहें तो फॉलो करने से पहले आप पब्लिशर या क्रिएटर के नाम पर क्लिक करके उनकी लेटेस्ट पोस्ट्स भी देख सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका Google अकाउंट से लॉगिन होना जरूरी है.

पिछले महीने भी आया था अपडेट 

गूगल लगातार अपने Discover फीचर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है. पिछले महीने (अगस्त 2025) इसमें एक नया ऑप्शन आया, जिससे आप अपने पसंदीदा सोर्स चुन सकते हैं. इससे यूजर्स को क्लिकबेट से बचने और भरोसेमंद वेबसाइट्स से ही कंटेंट देखने में मदद मिलेगी. अब इसमें Instagram और YouTube Shorts भी ऐड किये गए हैं, जिससे ये सिर्फ न्यूज ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट का भी बढ़िया हब बन गया है.

इन नए बदलावों के बाद Google Discover अब सिर्फ खबरों और आर्टिकल्स तक सीमित नहीं है. ये धीरे-धीरे पर्सनलाइज्ड स्पेस बन रहा है, जहां आप अपने फेवरेट क्रिएटर्स, पब्लिशर्स और सोशल मीडिया अपडेट्स को एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं. इंडियन यूजर्स के लिए इसका मतलब है कम ऐप स्विच करना और ज्यादा काम का कंटेंट सीधे एक ही जगह पर मिलना.

यह भी पढ़ें: कहीं कोई और तो नहीं घुसकर बैठा है आपके Google अकाउंट में? बस एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: Gemini Nano Banana AI 3D Figurines ट्रेंड: अब बनाएं अपना 3D मिनी-फिगरिन बिल्कुल मुफ्त

Previous article दुबई स्टेडियम की रिंग ऑफ फायर में कैच पकड़ना बड़ी चुनौती, फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खोला राज
Next article Bihar Politics: प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पप्पू यादव की सरप्राइज एंट्री, 26 को आएंगी प्रियंका गांधी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel