[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google का नया फीचर बदल देगा फोन पर न्यूज पढ़ने का तरीका, पूरी खबर पढ़ने से पहले AI बताएगा आधी बात

Google का नया फीचर बदल देगा फोन पर न्यूज पढ़ने का तरीका, पूरी खबर पढ़ने से पहले AI बताएगा आधी बात

0
Google का नया फीचर बदल देगा फोन पर न्यूज पढ़ने का तरीका, पूरी खबर पढ़ने से पहले AI बताएगा आधी बात
Google Discover AI Summarise Feature

Google Discover AI Summaries Feature: अगर आप भी गूगल के तरफ से दी गयी Google Discover फीचर के जरिए न्यूज पड़ते हैं तो यह खबर आपके लिए है. ऐसा इसलिए क्यूंकि ताजा जानकारी के मुताबिक, Google Discover में भी अब AI जनरेटेड समरी फीचर देखने को मिलेगा. AI जनरेटेड समरी यानी अब आपको किसी वेबसाइट पर विजिट किए बिना ही न्यूज की जरूरी जानकारी AI के जरिए मिल जाएगी.

इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले समय में अगर आपको पूरा न्यूज पढ़ने का मन नहीं है तो AI आपको न्यूज में दी गयी मुख्य बातों का समरी तैयार कर के दे देगा. मोबाइल पर न्यूज पढ़ने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है क्योंकि इससे उन्हें अलग-अलग साइट्स पर जाकर एक ही खबर बार-बार पढ़ने की जरूरत नहीं होगी. आइए विस्तार से जानते हैं कैसे देखेगा Google Discover फीड. 

कैसा दिखेगा Google Discover फीड?

9to5 Google की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गूगल एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर डिस्कवर फीड में AI बेस्ड समरी फीचर का ट्रायल कर रहा है. साथ ही, यूजर्स के लिए बुकमार्किंग यानी सेव के ऑप्शन को और आसान बनाने की भी टेस्टिंग चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अब केवल एक पब्लिकेशन का नाम दिखाने की बजाय यूजर्स को एक कार्ड नजर आएगा जिसमें कई आइकन ओवरलैपिंग फॉर्म में दिखाई देंगे. इन आइकन से यह जानकारी मिलेगी कि समरी तैयार करने में किन-किन सोर्सेज और कितनी स्टोरीज का इस्तेमाल किया गया है. यदि कोई यूजर उन सभी स्टोरीज को पढ़ना चाहे तो वह आइकन पर टैप करके विस्तार से पढ़ सकते हैं.

आपको बता दें कि See More पर क्लिक करने से पहले आपको तीन लाइन में एक छोटा टेक्स्ट नजर आएगा. यहां आपको आखिर में लिखा हुआ दिखाई देगा कि यह कंटेंट AI द्वारा तैयार किया गया है और इसमें गलतियां भी हो सकती हैं. इसके जरिए गूगल यूजर्स को पहले ही जानकारी दे देगा कि यह कंटेंट AI द्वारा बनाया गया है और पूरी तरह सटीक होना जरूरी नहीं है. इसके अलावा, पहली स्टोरी की कवर इमेज सबसे ऊपर दिखेगी और उसके नीचे उस स्टोरी का टाइटल रहेगा. वहीं, पब्लिकेशन का नाम और तारीख/समय की जानकारी भी आपको दिखेगी.

बुकमार्क करना होगा और भी आसान

यूजर्स को अब कार्ड में सेव बटन भी नजर आएगा. यह बटन एक हार्ट आइकन और ओवरफ्लो मेनू के बीच मौजूद होगा. इस बटन पर टैप करके यूजर किसी भी चीज को आसानी से बुकमार्क कर पाएंगे. सेव की गई न्यूज बुकमार्क एक्टिविटी टैब में दिखाई देगी. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है. हालांकि, अभी तक गूगल ने इस फीचर के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी Tesla की कार, यहां खुला पहला शोरूम, जानिए कितनी होगी कीमत

फोन बनेगा अब राशन कार्ड! डाउनलोड करें सरकारी ऐप Mera Ration 2.0 और उठाएं यह 5 बड़े फायदे

Previous article Marigold Plant Gardening Tips: बगीचे में भरें रंग और खुशबू, आसानी से लगाएं गेंदे का पौधा
Next article शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, जल्द होगी खाली पदों पर भर्ती
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel