[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Android यूजर्स को Google ने दिया 440 वोल्ट का झटका, नहीं कर पाएंगे Chrome का इस्तेमाल

Android यूजर्स को Google ने दिया 440 वोल्ट का झटका, नहीं कर पाएंगे Chrome का इस्तेमाल

0
Android यूजर्स को Google ने दिया 440 वोल्ट का झटका, नहीं कर पाएंगे Chrome का इस्तेमाल
Google Chrome

Google ने Android यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है. गूगल ने कई Android यूजर्स के लिए Google Chrome सपोर्ट बंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में अगर आप Android 8 (Oreo) और Android 9 (Pie) का इस्तेमाल करते हैं तो अपके लिए ये खबर जरूरी है. Google ने ऐलान किया है कि Chrome ब्राउजर का वर्जन 138 इन दोनों Android OS के लिए आखिरी अपडेट होने वाला है. इसके बाद Chrome वर्जन 139 और आगे के सभी वर्जन सिर्फ Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही सपोर्ट करेंगे.

Adobe के नये Project Indigo ऐप से iPhone यूजर्स को DSLR क्वालिटी फोटो का तोहफा

कब से काम नहीं करेगा Chrome?

Google 5 अगस्त से Android 8 (Oreo) और Android 9 (Pie) पर Chrome सपोर्ट बंद कर रही है. यानी की 5 अगस्त के बाद से इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर Chrome काम करना बंद कर देगा. Chrome का नया अपडेट दोनों Android 8 (Oreo) और Android 9 (Pie) को नहीं मिलेगा. फिलहाल इन पुराने वर्जन में अभी भी Chrome काम करेगा, लेकिन उसमें न तो कोई नई सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी और न ही कोई नई सुविधा. इसे लेकर Google ने कहा है कि, Chrome का इस्तेमाल पुराने वर्जन पर किया जा सकता है, लेकिन इन डिवाइसेज पर कोई भी नया अपडेट, सिक्योरिटी पैच या फीचर नहीं मिलेंगे. इसका मतलब है कि अगर पुराने Android यूजर्स Chrome का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो उनका डेटा खतरे में पड़ सकता है. साथ ही समय के साथ Chrome स्लो हो जाएगा और असुरक्षित भी.

Google ने क्यों लिया यह फैसला?

Chrome को नए Android वर्जन के लिए फास्ट, सिक्योर और बेहतर बनाने के लिए Google ने ये फैसला लिया है. 2017 और 2018 में Android 8 और 9 को लॉन्च किया गया था. ऐसे में ये दोनों ही वर्जन तकनीकी रूप से पुराने हो गए हैं. जिससे ये नई तकनीकों और फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे.

इन डिवाइसेज पर पड़ेगा असर

Google के इस फैसले का असर Android 10 या उससे भी पुराने OS वर्जन पर पड़ने वाल है. जिसमें Samsung Galaxy S9, Xiaomi Redmi Note 5 सहित और भी कई ऐसे मॉडल हैं जो इन पुराने वर्जन को सपोर्ट करते हैं.

फटाफट बना लें लिस्ट, आने वाला है Amazon Prime Day 2025 Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

ऑनलाइन शॉपिंग का चस्का पड़ेगा महंगा! सरकार ने जारी की चेतावनी, नहीं मानें तो हो जाएंगे कंगाल

Previous article Motihari: ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन
Next article CBSE Exam 2026 Notice: सीबीएसई का बड़ा ऐलान, अब साल में 2 बार होगी 10वीं की परीक्षा, फाइनल शेड्यूल जारी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel