[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री मिलेंगे Gemini 3 के पावरफुल AI फीचर्स, फटाफट करें चेक

Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री मिलेंगे Gemini 3 के पावरफुल AI फीचर्स, फटाफट करें चेक

0
Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री मिलेंगे Gemini 3 के पावरफुल AI फीचर्स, फटाफट करें चेक
Gmail में आए Gemini 3 के AI फीचर्स

अगर आप भी Gmail का भरपूर इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल आपका काम थोड़ा आसान करने के लिए Gemini AI फीचर्स देने जा रहा है. अच्छी बात यह है कि ये टूल्स अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. पहले ये सुविधाएं पेड सब्सक्रिप्शन तक सीमित थीं, लेकिन अब बिना पैसे दिए इस्तेमाल की जा सकती हैं. फिलहाल इसकी शुरुआत US English यूजर्स के लिए हुई है और जल्द ही इसे बाकी यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा. आइए अब आपको बताते है कौन-कौन से हैं वो फीचर्स.

एआई ओवरव्यू (AI Overviews)

AI Overviews की मदद से Gmail सर्च अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है. अब आप नॉर्मल भाषा में जो चाहें सर्च करें, और आपको ईमेल थ्रेड, रसीद या अटैचमेंट का छोटा और साफ सार मिल जाता है. जैसे अगर आप ‘पिछले साल के प्लंबर के को’ सर्च करते हैं, तो कंपनी का नाम, कीमत और जुड़े ईमेल के सीधे लिंक तुरंत दिख जाते हैं, जिससे पुराने मेल खंगालने में लगने वाला समय बच जाता है.

हेल्प मी राइट (Help Me Write)

Help Me Write फीचर ईमेल लिखने या उन्हें बेहतर बनाने में मदद करता है. बस एक सिंपल सा संकेत देने पर यह एक साफ-सुथरा और प्रोफेशनल ईमेल तैयार कर देता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं. वहीं, Suggested Replies (Smart Replies का नया रूप) अब पूरी बातचीत को समझकर आपके लिखने के अंदाज से मेल खाते जवाब सुझाता है, जो सीधे रिप्लाई बॉक्स में दिखाई देते हैं.

AI Inbox टैब

नया AI Inbox टैब बेकार के मैसेज और मेल को अलग कर देता है और जरूरी बातों का छोटा सा सार दिखाता है, जिससे तुरंत समझ आ जाता है कि क्या जरूरी है. लंबे ‘Reply All’ मेल थ्रेड्स को यह अपने आप समरी में बदल देता है. इतना ही नहीं, बिल पेमेंट या अपॉइंटमेंट जैसे कामों के लिए यह खुद-ब-खुद टू-डू लिस्ट भी बना देता है. फिलहाल इस फीचर को चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है.

Google AI Pro और Ultra जैसे पेड प्लान्स में कुछ खास फीचर्स मिलते रहेंगे, जैसे एडवांस्ड Proofread, जो ग्रामर, टोन और स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें यूजर का पर्सनल डेटा अलग रखा जाता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है और डेटा का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए नहीं होता.

यह भी पढ़ें: पुराना Gmail Address बदलना चाहते हैं? बिना डेटा खोए जानिए नया एड्रेस कैसे बनाएं

Previous article Shubman Gill on T20 World Cup: मेरी किस्मत में जो है उसे कोई छीन नहीं सकता, टी20 वर्ल्ड कप की टीम से छुट्टी पर गिल ने ऐसा क्यों कहा?
Next article प्रभारी एसडीओ ने पशु मेला की तैयारी का लिया जायजा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel