[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google ने बताया- यह पॉपुलर ऐप चूस रहा आपके फोन की बैटरी, ऐसे करें ट्रबल-शूट

Google ने बताया- यह पॉपुलर ऐप चूस रहा आपके फोन की बैटरी, ऐसे करें ट्रबल-शूट

0
Google ने बताया- यह पॉपुलर ऐप चूस रहा आपके फोन की बैटरी, ऐसे करें ट्रबल-शूट
Instagram drain battery life

अगर आपको भी लग रहा है कि आपके Android  फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो इसका जिम्मेदार एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है. इस सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करोड़ो यूजर्स करते हैं. यह ऐप मेटा का है जो रील की वजह से काफी मशहूर है. खैर अब तो आप लोगों ने गेस कर ही लिया होगा हम किस ऐप की बात कर रहे हैं. जी हां आपने सही समझा हम Instagram ऐप की ही बात कर रहे हैं.

कई एंड्रॉयड यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की समस्या का सामना कर रहे थे, और अब गूगल ने इस परेशानी की वजह इंस्टाग्राम ऐप को बताया है. टेक कंपनी के मुताबिक, इंस्टाग्राम के हाल ही के एक वर्जन में खामी थी, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही थी. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. यूजर्स से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें, ताकि यह दिक्कत दूर हो सके.

Google ने दी जानकारी

गूगल ने एंड्रॉयड हेल्प कम्युनिटी पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम का नया वर्जन 382.0.0.49.84 अपडेट करने की सलाह दी गई है. यह अपडेट उन यूजर्स की शिकायत को दूर करने के लिए जारी किया गया है, जिनका कहना था कि इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है.

यह भी पढ़ें: YouTube 3 Strike Rule: क्या है यूट्यूब का 3 स्ट्राइक रूल? चेतावनी मिलने पर कैसे करें अपील, जानिए यहां

अगर आप भी अपने फोन में यह चेक करने चाहते है कि नया वर्जन इंस्टॉल है या नहीं उसके लिए इंस्टाग्राम ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करें, फिर “App info” चुनें और नीचे स्क्रॉल करके ऐप वर्जन देखें. यह अपडेट गूगल, सैमसंग, वनप्लस सहित कई एंड्रॉइड फोन मॉडल्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है.

बैटरी सेव करने के लिए करें यह काम

अगर आपके भी ऐसा लग रहा है कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है और पूरे दिन फोन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो तुरंत Play Store पर जाकर Instagram ऐप को अपडेट कर लें. नया वर्जन इंस्टॉल करने के बाद बैटरी की खपत सामान्य हो सकती है और डिवाइस की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: Instagram और YouTube पर वीडियो डालने से पहले जान लें यह बातें, वरना अकाउंट हो सकता है ब्लॉक

Previous article ‘करने को तो हम बहुत कुछ कर सकते थे…,’ राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात
Next article HSSC CET 2025: हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन शुरू, ग्रुप सी पदों पर मिलेगी नोकरी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel