[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Android Show 2026 आज, जानें टाइमिंग, लाइव स्ट्रीम और क्या हो सकता है लॉन्च

Google Android Show 2026 आज, जानें टाइमिंग, लाइव स्ट्रीम और क्या हो सकता है लॉन्च

0
Google Android Show 2026 आज, जानें टाइमिंग, लाइव स्ट्रीम और क्या हो सकता है लॉन्च
गूगल एंड्रॉइड शो / फोटो- यूट्यूब टीजर

Google का सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है. लेकिन इस बड़े इवेंट से पहले कंपनी Android यूजर्स के लिए खास शो The Android Show 2026 आयोजित करने जा रही है. इस इवेंट में Google अपने Android इकोसिस्टम से जुड़े नए फीचर्स, बदलाव और AI टूल्स की जानकारी शेयर कर सकता है. कंपनी 12 मई को इस इवेंट का प्री-रिकॉर्डेड प्रेजेंटेशन स्ट्रीम करने वाली है, जिसमें Android और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म्स के लिए आने वाले बड़े अपडेट्स दिखाए जाएंगे. ऐसे में अगर आप Android यूजर हैं और Android 17 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह इवेंट आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है.

कब और कहां देख सकेंगे इवेंट?

The Android Show 2026 इवेंट भारत में 12 मई को रात 10:30 बजे (IST) से शुरू होगा. यूजर्स इस इवेंट को Google के ऑफिशियल YouTube चैनल और इवेंट पेज पर ऑनलाइन देख सकेंगे. हालांकि, इस बार कंपनी लाइव कीनोट (KeyNote) की जगह प्री-रिकॉर्डेड शोकेस पेश करेगी, जिसमें Android से जुड़े नए अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी दी जाएगी.

वहीं Google I/O 2026 का आयोजन 19 मई से 20 मई के बीच Shoreline Amphitheatre में किया जाएगा.

Android 17 की मिल सकती है पहली झलक

Google आमतौर पर अपने मुख्य डेवलपर कॉन्फ्रेंस से पहले अलग Android इवेंट आयोजित करता है, ताकि Google I/O में ज्यादा फोकस Gemini AI और डेवलपर टूल्स पर रखा जा सके.

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Android 17 की शुरुआती झलक दिखा सकती है. लीक्स, डेवलपर प्रीव्यू और बीटा बिल्ड्स के मुताबिक, Android 17 में मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाया जा सकता है. इसके अलावा स्क्रीन रिकॉर्डिंग टूल्स में अपग्रेड और बड़े स्क्रीन डिवाइसेस के लिए इंटरफेस सुधार देखने को मिल सकते हैं.

Aluminium OS से भी उठ सकता है पर्दा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google इस इवेंट में Aluminium OS नाम के प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर सकता है. कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट Android और ChromeOS को एक ज्यादा यूनिफाइड प्लेटफॉर्म एक्सपीरियंस में बदलने पर काम कर रहा है. हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सॉफ्टवेयर को आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है.

AI फीचर्स पर रहेगा खास फोकस

Google इस बार Android XR और Gemini AI से जुड़े नए फीचर्स का भी ऐलान कर सकता है. पिछले साल कंपनी ने Android Show के दौरान Material 3 Expressive डिजाइन और AI आधारित Android फीचर्स पेश किए थे. इस बार भी AI को लेकर कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Google से Palantir पहुंचीं अनु शर्मा, जानें कौन हैं ये ट्रेंडिंग टेक प्रोफेशनल

Previous article Jehanabad : सूर्य मंदिर के पास तालाब से शव बरामद
Next article एसपी से की मारपीट व छिनतई कांड में कार्रवाई की मांग
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel