[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गूगल ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Gemini Nano AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा सुरक्षा

गूगल ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Gemini Nano AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा सुरक्षा

0
गूगल ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Gemini Nano AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा सुरक्षा
Gemini Nano AI

Gemini Nano AI: हर दिन हमें कई वेबसाइट्स से क्रोम ऐप पर नोटिफिकेशन मिलते हैं, लेकिन यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी नोटिफिकेशन भरोसेमंद है और कौन-सी स्कैम. कई स्कैमर इस फीचर का दुरुपयोग कर यूज़र्स को ठगने की कोशिश करते हैं. इसी खतरे को देखते हुए, गूगल ने एंड्रॉइड के लिए क्रोम में एक नया AI-पावर्ड चेतावनी फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर ऐसे नोटिफिकेशन्स की पहचान करेगा जिनमें संदिग्ध या स्कैम जैसे पैटर्न मौजूद हों. इसके बाद यूजर्स को अलर्ट मिलेगा कि वे ऐसे नोटिफिकेशन को ब्लॉक करें या उनसे अनसब्सक्राइब हो जाएं। आइए विस्तार से जानते है गूगल के इस नए फीचर के बारे में. 

Gemini Nano AI 

गूगल ने एक नए ब्लॉग पोस्ट के जरिए डेस्कटॉप और एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए क्रोम ब्राउजर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स की घोषणा की है. टेक कंपनी ने बताया कि वह अब अपने ऑन-डिवाइस लार्ज लेंग्वेज मॉडल (LLM) Gemini Nano AI का इस्तेमाल ऑनलाइन स्कैम से लड़ने और यूजर्स की सुरक्षा के लिए कर रही है.

यह भी पढ़े: WhatsApp ला रहा है मैसेज की समरी तैयार करने वाला फीचर, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

ब्लॉग में गूगल ने एक नए एआई-संचालित फीचर का भी जिक्र किया है, जो अनजान वेबसाइटों से आने वाले “भ्रामक, स्पैमयुक्त या खतरनाक नोटिफिकेशन्स” को पहचानने में सक्षम है. यह फीचर गूगल के ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से इन नोटिफिकेशन्स को फ्लैग करता है और यूजर्स को संभावित खतरे की चेतावनी देता है.

यूजर्स को मिलेगी दुगनी सुरक्षा 

टेक कंपनी का कहना है कि क्रोम के एन्हांस्ड प्रोटेक्शन मोड के जरिए यूजर्स को फिशिंग हमलों से पहले से दोगुनी सुरक्षा मिल सकेगी. साथ ही, एआई मॉडल की मदद से रिमोट टेक्निकल सपोर्ट स्कैम्स पर भी रोक लगाई जा सकेगी. इसके अलावा, मालिशियस वेब नोटिफिकेशन से सुरक्षा देने के लिए भी अतिरिक्त उपाय किए गए हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका
Next article 28 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel