[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google लाया नया फीचर, अब बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे पुराना Gmail यूजरनेम

Google लाया नया फीचर, अब बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे पुराना Gmail यूजरनेम

0
Google लाया नया फीचर, अब बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे पुराना Gmail यूजरनेम
जीमेल

अगर आपका Gmail ID पुराना, अजीब या कम प्रोफेशनल लगता है, तो अब आप आराम से उसे बदल सकते हैं. क्योंकि, Google ने ऐसा फीचर पेश किया है, जिससे आप बिना नया अकाउंट बनाए अपना प्राइमरी Gmail यूजरनेम को बदल सकते हैं. यह अपडेट उन करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत है, जो सालों से एक ही ईमेल इस्तेमाल कर रहे थे. सबसे खास बात यह है कि यह बदलाव सिर्फ Gmail तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि आपके पूरे Google Account पर लागू होगा, जिसमें Google Drive, Photos, Calendar और अन्य सर्विस शामिल हैं. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट हो रहा है. भारत में जल्द ही इस फीचर के आने की उम्मीद है.

क्या बदलेगा इस अपडेट के बाद?

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स नया @gmail.com यूजरनेम चुन सकते हैं, जबकि आपका पुराना ईमेल भी काम करता रहेगा.

  • पुराने ईमेल पर आने वाले मेल आपको मिलते रहेंगे.
  • पुराने एड्रेस से लॉगिन और मेल भेजना जारी रहेगा.
  • आपका पूरा डेटा, ईमेल और हिस्ट्री सुरक्षित रहेगा.
  • आप साल में एक बार ईमेल बदल सकते हैं.
  • कुल मिलाकर 3 बार तक बदलाव संभव होगा.
  • जरूरत पड़ने पर पुराने एड्रेस पर वापस भी जा सकते हैं.

पुराने ईमेल का क्या होगा?

जब आप नया यूजरनेम सेट करेंगे, तो आपका पुराना ईमेल Alias (अल्टरनेट एड्रेस) बन जाएगा. इसका मतलब यह है कि आपके सभी कॉन्टैक्ट्स, फाइल्स, फोटो और सब्सक्रिप्शन सुरक्षित रहेंगे. आपके Gmail, YouTube, Drive और Maps अकाउंट पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

किन यूजर्स के लिए फायदेमंद?

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है, जो पुराने या कम प्रोफेशनल ईमेल यूजरनेम को बदलकर नया और बेहतर यूजरनेम रखना चाहते हैं. अब तक Gmail में सिर्फ नया अकाउंट बनाना या अलियास जोड़ना ही ऑप्शन था, लेकिन प्राइमरी ईमेल बदलने की सुविधा नहीं थी.

Gmail एड्रेस कैसे बदल सकते हैं?

अपने Android या iPhone में इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • myaccount.google.com/google-account-email पर जाएं.
  • अपने अकाउंट से साइन इन करें.
  • ऊपर Personal info पर टैप करें.
  • Email में जाकर Google Account email चुनें.
  • Change Google Account email पर टैप करें.
  • नया यूजरनेम डालें (जो उपलब्ध हो)
  • Change email पर क्लिक करें और Yes चुनें.
  • आगे दिए गए स्टेप्स को पूरा करें
  • इसके बाद आपका नया Gmail एड्रेस प्राइमरी बन जाएगा और पुराना एड्रेस अल्टरनेट के रूप में रहेगा.

ध्यान रखने वाली बातें

Google ने यह भी बताया है कि नया ईमेल यूजरनेम सेट करने के बाद कुछ सर्विसेज में हल्की परेशानी आ सकती है. खासकर Chromebook, Remote Desktop और कुछ लॉगिन सर्विसेज में. ऐसे मामलों में आपको एक्स्ट्रा प्रोसेस फॉलो करने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब पावर वाला चश्मा भी होगा स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किये नये Ray-Ban Optics Styles ग्लासेस

Previous article SIR in Bengal: इस चुनाव में वोटर नहीं बने तो टेंशन नहीं, वोट के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट ने दी स्पष्ट राय
Next article झारखंड हाईकोर्ट में संवैधानिक पदों की नियुक्ति पर सुनवाई, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त का पद खाली
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel