[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Geyser Tips: आपका भी गीजर पानी गर्म करने में ले रहा ज्यादा समय? टेक्नीशियन बुलाने से पहले खुद ऐसे करें ठीक

Geyser Tips: आपका भी गीजर पानी गर्म करने में ले रहा ज्यादा समय? टेक्नीशियन बुलाने से पहले खुद ऐसे करें ठीक

0
Geyser Tips: आपका भी गीजर पानी गर्म करने में ले रहा ज्यादा समय? टेक्नीशियन बुलाने से पहले खुद ऐसे करें ठीक
Geyser Tips (Photo-AI Generated)

Geyser Tips: कड़ाके की ठंड बढ़ते ही कई लोग अपने गीजर का इस्तेमाल करने लगे हैं. अगर आपने भी कुछ दिनों से नोटिस किया है कि पानी गर्म करने में गीजर ज्यादा समय ले रहा है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. हो सकता है कि गीजर सिर्फ धीमा ही नहीं चल रहा हो, बल्कि इस दौरान ज्यादा बिजली भी खा रहा हो.

अक्सर ऐसा होना इस बात का संकेत होता है कि आपके गीजर को थोड़ी देखभाल और मेंटेनेंस की जरूरत है. टेक्नीशियन को बुलाने या नया गीजर लेने का फैसला करने से पहले, इन 5 आसान उपायों को जरूर आजमा कर देखें. ये न सिर्फ आपके गीजर को जल्दी पानी गर्म करने में मदद करेंगे, बल्कि बिजली की बचत भी करेंगे. आइए आपको बताते हैं.

हीटिंग एलिमेंट को साफ करें या बदलें

हीटिंग एलिमेंट गीजर का सबसे अहम हिस्सा होता है और हार्ड वॉटर की वजह से इस पर समय के साथ खनिज जमने लगते हैं. पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम एलिमेंट पर एक परत बना देते हैं, जिससे गर्मी ठीक से ट्रांसफर नहीं हो पाती. इसका नतीजा यह होता है कि गीजर को पानी गर्म करने में ज्यादा समय लगता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.

अंदर वाले टैंक की सफाई (डिस्केलिंग) करें

गीजर के टैंक के अंदर समय के साथ पानी के मिनरल जमा हो जाते हैं, जो एक परत बना लेते हैं. यह परत इंसुलेटर की तरह काम करती है, जिससे पानी ठीक से और बराबर गर्म नहीं हो पाता. अगर स्केल ज्यादा जम जाए, तो टैंक में जंग लगने या लीकेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है. सर्विसिंग के दौरान टेक्नीशियन से टैंक की डिस्केलिंग जरूर करवाएं, जिसमें खास केमिकल से जमा हुई परत को साफ किया जाता है. 

थर्मोस्टेट की सेटिंग चेक करें

थर्मोस्टेट यह तय करता है कि पानी कितना गर्म होगा. कई लोग बिजली बचाने के चक्कर में इसकी तापमान सेटिंग बहुत कम कर देते हैं, जिससे पानी गर्म होने में ज्यादा समय लगने लगता है. थर्मोस्टेट को 50°C से 60°C के बीच सेट रखें, ताकि गर्म पानी भी ठीक मिले और बिजली की खपत भी बैलेंस रहे.

सही पावर सप्लाई का ध्यान रखें

गीजर को सही तरीके से काम करने के लिए लगातार और स्थिर वोल्टेज चाहिए होता है. अगर वोल्टेज 200 वोल्ट से नीचे चला जाए, तो पानी सही से गर्म नहीं होता और अंदर के पार्ट्स खराब होने का खतरा भी रहता है. इसलिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर यूज करें ताकि वोल्टेज बराबर बना रहे.

पानी का प्रेशर सही करें

कई बार दिक्कत गीजर में नहीं, बल्कि पानी के फ्लो में होती है. जब पानी का प्रेशर कम होता है, तो टंकी धीरे भरती है और पानी गर्म होने में भी ज्यादा समय लग जाता है. पाइप या प्रेशर वाल्व में जमी गंदगी को साफ करें और यह चेक करें कि पानी की सप्लाई बराबर आ रही हो. अगर फिर भी प्रेशर कम रहता है, तो किसी प्लंबर से पाइप में लीकेज या ब्लॉकेज की जांच करवा लें.

यह भी पढ़ें: Geyser Replacement Signs: आपका भी गीजर दे रहा ये 5 संकेत? फौरन हो जाएं अलर्ट, नहीं तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Previous article Rani Chatterjee Viral Video: आम्रपाली-निरहुआ के ‘सैया जी सेलफिश’ पर पति को नईहर जाने की धमकी देते दिखी रानी चटर्जी, एक्सप्रेशन देख फैंस हुए दीवाने
Next article सिडनी हमले का आतंकी बाप भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस गया था, ऑस्ट्रलिया के बोंडी बीच अटैक में नया खुलासा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel