[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel के इस सस्ते प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में कई एक्स्ट्रा फायदे भी

Airtel के इस सस्ते प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में कई एक्स्ट्रा फायदे भी

0
Airtel के इस सस्ते प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में कई एक्स्ट्रा फायदे भी

Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है. अगर आप Airtel 5G इस्तेमाल करते हैं और हर महीने ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो कंपनी का 349 रुपये वाला प्लान अब पहले से ज्यादा फायदेमंद हो गया है. Airtel ने इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स बिना डेटा खत्म होने की चिंता के इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे.

यानी अब सिर्फ कॉलिंग और डेली डेटा ही नहीं, बल्कि हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का भी पूरा मजा मिलेगा. ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया और गेमिंग पर ज्यादा समय बिताते हैं.

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Bharti Airtel के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS दिए जाते हैं.

इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि, जिन यूजर्स के पास 5G डिवाइस है और उनके इलाके में Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा.

मिलते हैं कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

यह प्लान सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है. कंपनी इसके साथ कई एंटरटेनमेंट और डिजिटल बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है.

प्लान में Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स Sony LIV समेत 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकते हैं.

इसके अलावा Airtel अपने ग्राहकों को 1 साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. वहीं 28 दिनों तक फ्री Spam Alert, Hello Tunes और Apple Music का फायदा भी शामिल है.

किन लोगों के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

अगर आप रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और OTT स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स को इस प्लान से अच्छा फायदा मिल सकता है.

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अनलिमिटेड डेटा का फायदा केवल 5G यूजर्स को ही मिलेगा. यानी इसके लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन और Airtel 5G नेटवर्क का होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: चाहिए एक्स्ट्रा DATA? यहां देखें Airtel के डेटा प्लान्स की पूरी लिस्ट

Previous article सवेरा कैंसर हॉस्पिटल: बिहार की पहली रोबोटिक माउथ कैंसर सर्जरी, दो महिलाओं को मिली नई जिंदगी
Next article Bokaro News : बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel