[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Flipkart Exchange Offer में गिर गई OnePlus 13 की कीमत, मिल रहा 49390 रुपये में खरीदने का मौका

Flipkart Exchange Offer में गिर गई OnePlus 13 की कीमत, मिल रहा 49390 रुपये में खरीदने का मौका

0
Flipkart Exchange Offer में गिर गई OnePlus 13 की कीमत, मिल रहा 49390 रुपये में खरीदने का मौका
वनपल्स 13

अगर आप भी कम कीमत पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर OnePlus 13 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि, Flipkart Diwali Sale सस्ते में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाले इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका दे रहा है. दरअसल, Flipkart Diwali Sale में कई स्मार्टफोन्स पर बढ़िया बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिसमें OnePlus 13 भी शामिल है. ऐसे में आप भी बैंक डिस्काउंट के साथ अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर इस मॉडल को 49,390 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस पर कितने का मिल रहा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर.

OnePlus 13 पर कितने का मिल रहा बैंक डिस्काउंट

Flipkart Diwali Sale में OnePlus 13 के 12GB+256GB वेरिएंट पर 15% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस स्मार्टफोन की कीमत 72,999 रुपये से घटकर 61,840 रुपये हो गई है. वहीं, फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,250 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है. जिससे इस फोन को आप 58,590 रुपये में ले सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास SBI बैंक का डेबिट कार्ड है, तो आपको सिर्फ 1,250 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा.

Image 279
फ्लिपकार्ट सेल में oneplus 13 पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट

OnePlus 13 पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

बैंक डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट OnePlus 13 पर बढ़िया एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर OnePlus 13 को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. हालांकि, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करती है. यानी कि मॉडल जितना अच्छा होगा, उतना आपको एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा. जैसे कि मान लीजिए, आपके पास Realme 13 Pro 5G है और उसकी कंडीशन अच्छी है. ऐसे में इस फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 9,200 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा. जिससे आप बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ OnePlus 13 सिर्फ 49,390 रुपये में खरीद सकते हैं.

Image 278
फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के बाद oneplus 13 की कीमत

OnePlus 13 में क्या खास है?

120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की ProXDR डिस्प्ले
50MP+50MP+50MP का रियर कैमरा
32MP का फ्रंट कैमरा
6000mAh की बैटरी
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

क्या कोई भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?

हां, किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. हालांकि, किसी-किसी में ये सुविधा नहीं मिलती. इसलिए चेक जरूर कर लें.

क्या सभी ब्रांड के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा?

नहीं, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. यानी कि अगर आप के पास OnePlus का ही कोई पुराना मॉडल है, तो एक्सचेंज वैल्यू में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए एक्सचेंज वैल्यू अच्छे से चेक कर ही कंफर्म करें.

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?

Flipkart Diwali Sale में एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां OnePlus 13 सर्च करें. सर्च करते ही आपको OnePlus 13 के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे. जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.

Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट सेल में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

Flipkart Diwali Sale में ताश के पत्तों की तरह गिरी iPhone 16 Pro की कीमत, जल्दी से चेक करें ऑफर

Flipkart BBD Sale में अगर मिस हो गया iPhone 16? Diwali Sale में पाएं सिर्फ 54999 रुपये में, फौरन चेक करें डील

Previous article Chanakya Niti: इन दो चीजों से डरने वाला कभी नहीं बनता सफल, जानें आचार्य चाणक्य का संदेश
Next article दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 69000
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel