[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सिर्फ 16 रुपये में स्मार्टवॉच, Amazon का ये ऑफर जान कर उछल पड़ेंगे आप

सिर्फ 16 रुपये में स्मार्टवॉच, Amazon का ये ऑफर जान कर उछल पड़ेंगे आप

0
सिर्फ 16 रुपये में स्मार्टवॉच, Amazon का ये ऑफर जान कर उछल पड़ेंगे आप
Lava Prowatch Xtreme

आज कल स्मार्टवॉच का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. जिससे स्मार्टवॉच की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. अलग-अलग फीचर्स के साथ इन स्मार्टवॉच की कीमत भी अलग-अलग होती है. 1600 रुपये में आपको आसानी से बढ़िया स्मार्टवॉच भी मिल जाएगा. लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि आप ये स्मार्टवॉच 1600 रुपये में नहीं बल्कि 16 रुपये में खरीद सकते हैं, तो शायद आपको यकीन न हो. जी हां, आपके पास सिर्फ 16 रुपये में एक बढ़िया स्मार्टवॉच (Lava Prowatch Xtreme) खरीदने का बेहतरीन मौका है. क्योंकि, देसी कंपनी Lava स्मार्टवॉच लवर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. जिससे आप स्मार्टवॉच सिर्फ 16 रुपये में खरीद सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में.

दरअसल, देसी कंपनी Lava अपने नए Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच की सेल 16 जून से शुरू कर रही है. ये सेल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर 16 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. ऐसे में अपने इस नए स्मार्टवॉच पर Lava एक खास लिमिटेड टाइम प्रमोशनल ऑफर ले कर आई है.

सिर्फ घड़ी नहीं, पापा को दें उनका हेल्थ पार्टनर! इस फादर्स डे गिफ्ट करें ये धांसू स्मार्टवॉच, दाम ₹ 2500 से भी कम

Lava Prowatch Xtreme की कीमत

Lava ने अपने Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. जिसमें नायलॉन, सिलिकॉन और मेटल ऑप्शन मिलेंगे. कीमत कि बात करें तो नॉयलॉन वेरिएंट की कीमत 4699 रुपये, सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये और मेटल वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है.

Lava Prowatch Xtreme पर मिल रहा ये ऑफर

Lava सेल शुरू होते ही पहले 50 ग्राहकों को अपने नए स्मार्टवॉच Prowatch Xtreme को 16 रुपये में खरीदने का मौका देगी. यानी कि सेल शुरू होते ही पहले 50 ग्राहक इस नए स्मार्टवॉच को सिर्फ 16 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी Prowatch Xtreme के सिलिकॉन वेरिएंट पर यह ऑफर दे रही है. वहीं, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पहले 50 ग्राहकों को XTREME16 कूपन कोड का यूज करना होगा. जिससे वे आसानी से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

अगर आप पहले 50 ग्राहक में नहीं चुने जाते हैं तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, Lava के इस नए स्मार्टवॉच को खरीदने पर आपको 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, कंपनी सिलिकॉन स्ट्रैप फ्री भी दे रही है. यह स्ट्रैप नायलॉन और मेटल वेरिएंट के साथ मिलेगा.

Lava Prowatch Xtreme के फीचर्स

Lava के नए Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच के फीचर्स कि बात करें तो इसमें 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा. स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग से लैस है. जिससे आप इसे पहले कर आसानी से पानी वाले काम भी कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इस नए स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.3 दिया गया है. ब्लूटूथ कॉलिंग और क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स के साथ इसमें GPS,फिटनेस, हार्ट रेट मॉनिटर और हेल्थ ट्रैकिंग टूल्स मिलेंगे. स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी मिलेगी. साथ में कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है.

WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अमेजन पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.

Previous article Israel Attack on Iran : हथियार बनाने वाले कारखाने खाली करो तुरंत, इजराइल ने ईरान को दी चेतावनी
Next article 1986 की बात है, एक एयर होस्टेस थीं नीरजा भनोट; जो 360 लोगों की जान बचाते हुए कुर्बान हुईं
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel