[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Heavy Rain Warning: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं! Mausam App से जानिए मौसम का मिजाज

Heavy Rain Warning: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं! Mausam App से जानिए मौसम का मिजाज

0
Heavy Rain Warning: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं! Mausam App से जानिए मौसम का मिजाज
Heavy Rain warning

गर्मी की मार झेलने के बाद अब लोग बारिश की मार झेल रहे हैं. कई जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rain Warning) की चेतावनी जारी की जा रही है. वहीं, कहीं-कहीं पर मौसम के मिजाज का कुछ पता ही नहीं लग पा रहा. सुबह साफ बादल तो दिन होते-होते काले बादल अपना तांडव दिखा दे रहे हैं. इतना ही नहीं, एक लोकेशन में बारिश ही नहीं हो रही तो दूसरे लोकेशन में झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में कब-कहां बारिश हो जाए और कब मौसम साफ रहेगा कोई नहीं कह सकता. सबसे ज्यादा तकलीफ तो ऑफिस-कॉलेज या किसी काम से घर से बाहर निकलने वालों को हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आपको अपने लोकेशन के साथ-साथ दूसरे लोकेशन के मौसम का भी हाल पता हो कि कहां मौसम साफ है और कहां कितनी जोरदार बारिश हो रही है. जिससे मौसम के अनुसार उस लोकेशन में जाने से बच सकें.

आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन है. आपको बता दें, इस बात की जानकारी आपको अपके स्मार्टफोन में ही मिल जाएगी. आपका स्मार्टफोन ही आपको हर लोकेशन के मौसम की पल-पल की जानकारी देगा. इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा फिर आपका स्मार्टफोन आपके लिए काम करेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

डाउनलोड करें Mausam App

मौसम की सटीक जानकारी लेने के लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन में एक मौसम ऐप डाउनलोड करना होगा. IMD का ये मौसम ऐप आपको पल-पल की जानकारी देगा. आप किसी भी लोकेशन के मौसम तक की जानकारी 72 घंटे पहले ही इस ऐप के जरिए जान सकते हैं. ये सरकारी ऐप आपको बारिश के आने से पहले ही अलर्ट कर देगा. बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं की भी जानकारी ये ऐप आपको दे देगा. Android यूजर्स अपने Google Play Store और iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड होने के बाद इस ऐप में अपने लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन दें. साथ ही नोटिफिकेशन अलर्ट को भी ऑन कर दें. जिसके बाद आपको यह ऐप समय-समय पर जानकारी देते रहेगा.

अलर्ट कैसे सेट करें?

  • अपने फोन में मौसम ऐप को खोलें.
  • डाउनलोड होने के बाद आपसे ऐप अपके लोकेशन एक्सेस के लिए परमिशन मांगेगा, ऑन कर दें.
  • इसके बाद ऐप के Settings में जाएं.
  • यहां आपको ‘Rain Alert’ और ‘Heatwave Alert’ ऑप्शन मिलेगा, उसे ऑन कर दें.
  • अपके लोकेशन के अनुसार ये ऐप आपको अलर्ट भेजते रहेगा.

Google को करें कस्टामाइज

मौसम ऐप के अलावा अगर आप अपने फोन के Google ऐप में कुछ Settings ऑन कर देते हैं तो Gogole आपको मौसम से जुड़ी सारी जानकारी देता रहेगा. इस सेटिंग को ऑन करने के लिए बस आपको अपने फोन का लोकेशन ऑन रखना है, ताकि आपके लोकेशन के हिसाब से Google आपको मौसम की जानकारी दे सके. इसके लिए अपने फोन के Settings में जाकर Google को “Allow all the time” पर सेट कर दें. इसे ऑन करते ही आपको हर पल मौसम की जानकारी गूगल दे देगा.

यह भी पढ़ें:  बारिश में मच्छरों ने कर दिया परेशान? घर लाएं ये छोटा डिवाइस, बिना धुआं फैलाए करेगा सबका काम तमाम

Previous article CBSC Bihar Police Constable Admit Card 2025: 20 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Next article Sahibganj News: साहिबगंज में बड़ा हादसा टला, रेल पटरी पर पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली, यात्री हुए परेशान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel