[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 4000 हजार रुपये सस्ते हो गए Realme के ये स्मार्टफोन्स, ऑफर खत्म होने से पहले कर लें ऑर्डर

4000 हजार रुपये सस्ते हो गए Realme के ये स्मार्टफोन्स, ऑफर खत्म होने से पहले कर लें ऑर्डर

0
4000 हजार रुपये सस्ते हो गए Realme के ये स्मार्टफोन्स, ऑफर खत्म होने से पहले कर लें ऑर्डर
Realme

अगर आप Realme लवर हैं और Realme के गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बेहतरीन मौका है. क्योंकि, चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने P3 सीरीज पर बढ़िया डिस्काउंट दे रहा है. कंपनी के P3 सीरीज में P3, P3x, P3 Pro और P3 Ultra शामिल है. इन चारों मॉडल पर कंपनी 4000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. ऐसे में अगर आप भी Realme के P3 सीरीज में किसी मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो फिर आप ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट या फिर Realme के साइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. बता दें कि यह ऑफर सिर्फ 23 मई तक ही है.

यह भी पढ़ें: Rs 5000 में घर ले जाएं दमदार प्रोसेसर वाला Realme P3 5G, यहां चल रही तगड़ी डील

Realme P3 और P3x पर मिलेगा इतने का डिस्काउंट

Realme के P3 सीरीज में Realme P3 और Realme P3x दोनों ही मॉडल पर कंपनी की तरफ से 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. जिसमें ग्राहक को 1000 रुपये का प्राइस कट और 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. Realme P3 कि बात करें तो ये मॉडल तीन वेरिएंट्स 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में आता है. तीनों वेरिएंट्स की कीमत 16,999 रुपये, 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है. लेकिन डिस्काउंट के बाद इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई है.

वहीं, Realme P3x में दो वेरिएंट ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पहला वेरिएंट 6GB + 128GB और दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB है. दोनों वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 14,999 रुपये है. लेकिन डिस्काउंट के बाद दोनों वेरिएंट को 11,999 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Realme P3 Pro पर मिलेगा इतने का डिस्काउंट

Realme P3 Pro पर कंपनी की तरफ से 4000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. P3 Pro तीन वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है. जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल है. तीनों वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 24,999 रुपये और 26,999 रुपये है. लेकिन डिस्काउंट के बाद तीनों वेरिएंट को 19,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme P3 Ultra पर मिलेगा इतने का डिस्काउंट

वहीं, Realme P3 Ultra पर कंपनी की तरफ से 3000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. जिसमें 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है. P3 Ultra तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल है. तीनों वेरिएंट्स की कीमत 26,999 रुपये, 27,999 रुपये और 29,999 रुपये है. लेकिन डिस्काउंट के बाद तीनों वेरिएंट्स को 23,999 रुपये, 24,999 रुपये और 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 सीरीज की लॉन्च से पहले Realme GT 6T 5G के भाव गिरे, मिलेगा 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा

यह भी पढ़ें: Realme GT 7: 7000mAh बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ आ रहा रियलमी का तोड़ू स्मार्टफोन, जानिए लॉन्च की तारीख

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी Realme के ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.

Previous article गोवर्धन मंदिर की दानपेटी से रुपये की चोरी
Next article अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दुर्घटना में मजदूर की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel