[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹999 में साल भर की शॉपिंग और प्राइम वीडियो का मजा, सस्ता हुआ Amazon Prime Membership

₹999 में साल भर की शॉपिंग और प्राइम वीडियो का मजा, सस्ता हुआ Amazon Prime Membership

0
₹999 में साल भर की शॉपिंग और प्राइम वीडियो का मजा, सस्ता हुआ Amazon Prime Membership
Amazon prime membership

कल यानी 12 जुलाई को शॉपिंग लवर्स के लिए Amazon Prime Day Sale 2025 शुरू होने जा रहा है. इस सेल में फैशन से लेकर स्मार्टफोन्स, गैजेट्स और होम अपलायंसेस पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. प्राइम सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही है. लेकिन नॉन-प्राइम कस्टमर्स को लुभाने में भी कंपनी जुटी हुई है. Amazon Prime Day Sale से शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप से जोड़ने के लिए Amazon एक बढ़िया ऑफर भी ले आई है. Amazon ने प्राइम मेंबरशिप के सब्सक्रिप्शन पर करीब 500 रुपये तक की छूट देने की घोषणा कर दी है.

Amazon Prime Day से पहले एक्टिव हुए स्कैमर्स, अमेजन जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट से कर रहें फ्रॉड

Amazon Prime Membership Price

प्राइम शॉपिंग एडिशन, प्राइम लाइट और प्राइम पर Amazon यह ऑफर दे रहा है. ऐसे तो 399 रुपये में प्राइम शॉपिंग एडिशन (एनुअल) की मेंबरशिप आती है. लेकिन 100 रुपये की छूट ऑफर के साथ ये मेंबरशिप सिर्फ 299 रुपये में यूजर्स खरीद सकते हैं. वहीं, प्राइम लाइट मेंबरशिप की कीमत 799 रुपये है. लेकिन अभी इसपर 200 रुपये की छूट मिल रही है. जिससे यह आपको सिर्फ 599 रुपये में मिल जाएगी. इसके अलावा सालाना प्राइम मेंबरशिप की कीमत 1499 रुपये है. लेकिन इस पर कंपनी 500 रुपये का ऑफर दे रही है. यानी कि आप चाहे तो पूरे साल भर के लिए प्राइम मेंबरशिप सिर्फ 999 रुपये में ले सकते हैं.

5 फीसदी कैशबैक प्रोग्राम भी हुआ शुरू

मेंबरशिप में ऑफर देने के अलावा कंपनी ने रिवॉर्ड गोल्ड प्रोग्राम शुरू किया है. जिसमें कस्टमर्स (प्राइम और नॉन-प्राइम) को 5% तक का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा. हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए कस्टमर्स को प्रोडक्ट की पेमेंट अमेजन पे से करनी होगी.

40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस

60 हजार से कम में मिलेगा iPhone 16, तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो रहा Flipkart GOAT सेल

Previous article Video: तेजस्वी के बेटे इराज को आशीर्वाद देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर, लालू-राबड़ी के सामने खूब किया डांस
Next article स्कूल बस रुकते ही दौड़ पड़ा कुत्तों का झुंड, नन्ही बच्ची के उतरते ही किया ऐसा वेलकम कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel