[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology GenZ Protests: नेपाल के बहाने जानें सोशल मीडिया में प्रचलित Gen-Z आखिर है क्या और आप किस जेनरेशन में आते हैं

GenZ Protests: नेपाल के बहाने जानें सोशल मीडिया में प्रचलित Gen-Z आखिर है क्या और आप किस जेनरेशन में आते हैं

0
GenZ Protests: नेपाल के बहाने जानें सोशल मीडिया में प्रचलित Gen-Z आखिर है क्या और आप किस जेनरेशन में आते हैं
Nepal GenZ Protest

GenZ Protests: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन जारी है और इसमें सबसे आगे Gen Z के युवा नजर आ रहे हैं. सोमवार यानी 8 सितंबर को युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू हो गए. इस झड़प में कई लोगों की जान चली गई, और बहुत सारे लोग जख्मी हो गए. आज भी यही नजारा देखने को मिल रहा है. ऐसे में कई लोगों के मन के यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ये GenZ जेनरेशन क्या है? आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं.

GenZ आखिर कौन सी जेनरेशन है?

GenZ असल में वो पीढ़ी है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है. यानी आज के वक्त में इनकी उम्र करीब 13 से 28 साल के बीच है. इस जेनरेशन को सबसे ज्यादा “डिजिटल नेटिव्स” कहा जाता है क्योंकि इनका बचपन और जवानी ज्यादातर इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच बीती है या बीत रहा है.ये मिलेनियल्स (1981-1996) के बाद की जेनरेशन है और जेन-ए (1928-1945) या बेबी बूमर्स (1946-1964) से बिल्कुल अलग है.

आपको बता दें कि हर जेनरेशन को उनकी उम्र और टाइम पीरियड के हिसाब से बांटा जाता है. जैसे अभी की सबसे नई पीढ़ी “जेन अल्फा” या “जेन बीटा” कहलाती है, जिसमें 0 से 14 साल तक के बच्चे आते हैं. ये बच्चे शुरू से ही इंटरनेट, AI और नई-नई टेक्नोलॉजी के बीच पल रहे हैं, इसलिए इन्हें अब तक की सबसे टेक-सेवी जेनरेशन माना जा रहा है.

ये टेबल देखें

पीढ़ी (Generation)जन्म वर्ष (Birth Years)वर्तमान उम्र (Current Ages in 2025)
जेन बीटा (Generation Beta)2025 – 20390 वर्ष (नवजात) से 14 वर्ष (भविष्य में)
जेन अल्फा (Generation Alpha)2013 – 20241 – 12 वर्ष
जेन जी (Generation Z)1997 – 201213 – 28 वर्ष
मिलेनियल्स / जेन वाई (Gen Y)1981 – 199629 – 44 वर्ष
जेनरेशन एक्स (Generation X)1965 – 198045 – 60 वर्ष
बेबी बूमर्स (Baby Boomers)1946 – 196461 – 79 वर्ष
साइलेंट जेनरेशन (Silent Gen.)1928 – 194580 – 97 वर्ष
ग्रेटेस्ट जेनरेशन (Greatest)1901 – 192798 – 124 वर्ष

यह भी पढ़ें: Nepal Protests: क्या सच में सरकार सिर्फ एक बटन दबाकर कर देती है सोशल मीडिया बंद? जानें बैन करने का क्या है प्रोसेस

यह भी पढ़ें: कइयों को नहीं पता SMS के पीछे लिखे ‘S’, ‘P’, ‘G’ या ‘T’ का मतलब? जान गए तो नहीं फंसेंगे स्कैम में

Previous article पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार, डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने खदेड़ा
Next article चोरी के जेवर का बंटवारा करते दो चोरों को पुलिस ने दबोचा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel