[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Free Fire Returns: 1 करोड़ जीतने का मौका, भारत में हो रही गरेना फ्री फायर की वापसी, अब गेमर्स की बल्ले-बल्ले

Free Fire Returns: 1 करोड़ जीतने का मौका, भारत में हो रही गरेना फ्री फायर की वापसी, अब गेमर्स की बल्ले-बल्ले

0
Free Fire Returns: 1 करोड़ जीतने का मौका, भारत में हो रही गरेना फ्री फायर की वापसी, अब गेमर्स की बल्ले-बल्ले
Garena Free Fire Returns

Free Fire Returns: भारतीय गेमर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. 3.5 साल तक बैन रहने के बाद आखिरकार गेमर्स का फेवरेट गेम फ्री फायर ऑफिशियल तरीके से वापसी कर रहा है. Garena Game डेवलपर ने सोशल मीडिया पर फ्री फायर के री-लॉन्च का अनाउंसमेंट कर दिया है. ऐसे में लंबे समय से इस गेम के वापसी का इंतजार कर रहे भारतीय गेमर्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. अब उन्हें इस गेम के मैक्स वर्जन को नहीं खेलना पड़ेगा.

इस बार कर रहा धमाकेदार एंट्री

साल 2022 में गरेना फ्री फायर गेम को बैन किया गया था. ऐसे में यह गेम अब 3.5 साल बाद धमाकेदार वापसी कर रहा है. वहीं, इस बार सिर्फ गेम नहीं बल्कि साथ में ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट Free Fire Max India Cup 2025 भी आयोजित किया जाने वाला है. बैन के बाद यह पहला ऑफिशियल Garena Tournament होने वाला है. वहीं, Free Fire की वापसी कि घोषणा करते हुए कंपनी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है कि, “भारत, Sqaud बनाने का समय आ गया है! युद्ध का मैदान तैयार है! जल्द आ रहा है TEZ FFMIC.” TEZ FFMIC का मतलंब TEZ Free Fire Max India Cup.

कब से हो रही टूर्नामेंट कि शुरुआत

बता दें टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई से होगी और यह टूर्नामेंट 28 सितंबर तक चलेगा. वहीं, इस टूर्नामेंट के Winner को 1 करोड़ का इनाम मिलेगा. सबसे खास बात तो यह है कि अब तक जो खिलाड़ी इस गेम के मैक्स वर्जन (Free Fire Max) पर एक्टिव रहे हैं, वे इस टूर्नामेंट के जरिए अपनी प्रतिभा नेशनल लेवल पर दिखा सकते हैं.

बैन होने से पहले भारत में Free Fire सबसे ज्यादा खेला जाने वाला गेम था. मोबाइल बैटल रॉयल गेम्स में फ्री फायर टॉप पर था. यहां तक कि भारत में लाखों एक्टिव गेमर्स के अलावा इसका एक ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम भी था. ऐसे में इसकी वापसी से न सिर्फ मोबाइल गेमिंग सेक्टर को फायदा मिलेगा बल्कि कई कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल गेमर्स और स्ट्रीमर को नया मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Garena Free Fire Max: 6 जुलाई के Redeem Codes से पाएं फ्री में डायमंड और हथियार, ऐसे करें क्लेम

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Reuters News: भारत में क्यों बंद हुआ इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी का X अकाउंट?
Next article Sawan 2025: जाना हो सावन मिलनी में या फिर करना हो कोई व्रत त्यौहार, जरूर पहने ये गहने 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel