[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Galaxy S26 की प्री-बुकिंग शुरू, 256GB के दाम में मिलेगा 512GB स्टोरेज

Galaxy S26 की प्री-बुकिंग शुरू, 256GB के दाम में मिलेगा 512GB स्टोरेज

0
Galaxy S26 की प्री-बुकिंग शुरू, 256GB के दाम में मिलेगा 512GB स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी एस26/ फोटो- सैमसंग ऑफिशियल

Samsung की मोस्ट अवेटेड Galaxy S26 सीरीज अब भारत में प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है. Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 को ग्राहक आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बुक कर सकते हैं. सैमसंग प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को खास ऑफर्स भी दे रही है, जिससे नया फ्लैगशिप फोन खरीदना पहले से ज्यादा फायदेमंद हो गया है. डबल स्टोरेज अपग्रेड से लेकर एक्सक्लूसिव वाउचर और Galaxy Buds पर स्पेशल डिस्काउंट तक, प्री-ऑर्डर करने वालों को लिमिटेड समय के लिए खास बेनिफिट्स मिलेंगे.

कितनी है Galaxy S26 सीरीज के मॉडल्स की कीमत?

Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल्स Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 शामिल हैं.

Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB ऑप्शन में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये, 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये है.

वहीं, Galaxy S26 और S26+ दो वेरिएंट 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन में मिलेंगे. S26 की कीमत जहां 87,999 रुपये और 1,07,999 रुपये है, तो वहीं S26+ की कीमत 1,19,999 रुपये और 1,39,999 रुपये है.

Galaxy S26 सीरीज के मॉडल्स की कीमत
Galaxy s26 सीरीज के मॉडल्स की कीमत

प्री-बुकिंग ऑफर क्या है खास?

Samsung Galaxy S26 सीरीज की प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को कई आकर्षक लॉन्च ऑफर दे रहा है. जैसे कि-

Galaxy S26 लाइनअप का कोई भी स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहक को डबल स्टोरेज ऑफर का बेनिफिट मिलेगा. इस ऑफर के तहत लिमिटेड टाइम तक के लिए कंपनी 512GB वेरिएंट को 256GB वेरिएंट की कीमत पर दे रही है, जिसकी वैल्यू करीब 20,000 रुपये तक है.

इसके अलावा, ग्राहक 2,699 रुपये का प्री-रिजर्व वाउचर भी रिडीम कर सकते हैं, जिसे खरीदारी के समय चार्जर, कवर या Samsung Care+ पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

मल्टी-बाय ऑफर के तहत अगर ग्राहक Galaxy S26 सीरीज के साथ नए Galaxy Buds भी खरीदते हैं, तो उन्हें 3,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसमें लिमिटेड टाइम तक के लिए ईयरबड्स पर 15% का डिस्काउंट भी शामिल है.

प्री-बुकिंग ऑफर
प्री-बुकिंग ऑफर

Samsung अन्य बेनिफिट्स भी दे रही है. इसमें-

  • स्टैंडर्ड EMI 5,761.5 रुपये प्रति महीने से शुरू
  • Samsung Rewards के तहत 2,399 रुपये तक के रिवॉर्ड पॉइंट्स (1 पॉइंट = 1 रुपया)
  • Samsung Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI या फुल पेमेंट पर एडिशनल 10% कैशबैक (नियम व शर्तें लागू)
  • योग्य बिजनेस खरीद पर GST इनवॉइस के साथ 18% तक की बचत
  • इसके अलावा, ग्राहक Samsung के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे उपलब्ध लाइव प्रोडक्ट डेमो का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

कब से मिलेगी डिलीवरी?

सीरीज की प्री-बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं, स्मार्टफोन्स की डिलीवरी 6 मार्च से शुरू होगी. इच्छुक ग्राहक Samsung की वेबसाइट, ऑफिशियल स्टोर और बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इसे खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Series से कितने महंगे हैं S26 सीरीज के हैंडसेट्स?

Previous article शादी में शाही लुक पाने के लिए ट्राई करें ये 5 सबसे सुंदर और हेवी चेन इयररिंग्स
Next article वंदे भारत ट्रेन में दिया गया एक्सपायर सॉस, मचा हंगामा, वीडियो वायरल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel