[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Maps Fuel Saving Feature : गूगल मैप से जुड़ा फ्यूल सेविंग फीचर, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

Google Maps Fuel Saving Feature : गूगल मैप से जुड़ा फ्यूल सेविंग फीचर, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

0
Google Maps Fuel Saving Feature : गूगल मैप से जुड़ा फ्यूल सेविंग फीचर, ऐसे बचाएं हजारों रुपये
Offline Google Maps

Google Maps Fuel Saving Feature : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो अब गूगल मैप्स का फ्यूल सेव‍िंग फीचर आपके बहुत काम आने वाला है. इस फीचर को ऑन करने के बाद गूगल मैप्स फ्यूल बचाने में आपकी मदद करेगा. फ्यूल बचने का सीधा मतलब है पैसों की बचत. जो लोग खुद के वाहन से ट्रैवल करते हैं, उन लोगों के लिए Google Maps का फ्यूल सेविंग फीचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. यह फीचर अब तक केवल कुछ ही देशों में उपलब्ध था और अब इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए जल्द ऐप में जोड़ा जा रहा है. इस फीचर को कैसे ऑन करना है? आइए जानते हैं-

गूगल मैप का अब तक लोग इस्तेमाल नेविगेशन के लिए करते थे, लेकिन अब एक नया फीचर भी इसमें ऐड होने जा रहा है. दरअसल, समय के साथ गूगल कई फीचर्स को ऐप में ऐड कर चुका है. इसी लिस्ट में फ्यूल सेविंग फीचर भी शामिल था. हालांकि, पहले यह फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था. सितंबर 2022 में इसे ऐड किया गया था. कनाडा, अमेरिका और यूरोप के बाद आखिरकार अब भारत में भी इस फीचर को शुरू कर दिया गया है.

Also Read: Google ने किया ऐलान! नये साल की शुरुआत के साथ बंद होंगी ये सर्विसेज

गूगल मैप का फ्यूल सेविंग फीचर ऐसे करता है काम

गूगल मैप का यह फीचर फ्यूल या एनर्जी का एक अंदाजा देता है यानी एक रूट पर आपका कितना फ्यूल खर्च होने वाला है. गूगल मैप इसका अंदाजा इस रूट पर मौजूद ट्रैफिक और रोड की कंडीशन पर लगाता है. इसके बाद, एक दूसरा रूट भी दिया जाता है और बताया जाता है कि इस पर कितना ट्रैफिक है, कितना फ्यूल लगेगा. जबकि, ये अलग रूट होता है. अब यह यूजर पर निर्भर करता है कि वह किसे फॉलो करना चाहता है. अगर आप इस फीचर को बंद कर देंगे, तो इसके बाद मैप एक ही रूट दिखायेगा, जिसे यूजर फॉलो कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद फ्यूल और एनर्जी रेकमेंडेशन नहीं दी जाएगी. बता दें कि फ्यूल और एनर्जी का अंदाजा गाड़ी के इंजन पर निर्भर करता है. अभी ग्रीन लीफ के साथ यह फीचर दिया जाता है. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप हर महीने 2 हजार रुपये तक का पेट्रोल या डीजल बचा सकते हैं.

Google Maps Fuel Saving Feature को ऐसे करें ऑन

स्मार्टफोन में गूगल मैप ऐप ओपन करें

इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें

फिर सेटिंग्स में जायें और नेविगेशन पर टैप करें

इसके बाद रूट ऑप्शन स्क्रॉल करें

इको-फ्रेंडली रूट टर्न ऑन करने के लिए फ्यूल एफिशिएंट रूट्स पर क्लिक करें

यहीं पर आपको इंजन टाइप ऑप्शन भी दिखेगा, जिस पर क्लिक करके दिये गए ऑप्शंस में से चुनें.

Also Read: Google Maps पर आया नया फीचर Plus Codes, अब पता खोजना हुआ और आसान

गूगल मैप फ्यूल सेविंग फीचर यूज करने से पहले अवश्य ध्यान दें

गूगल मैप फ्यूल सेविंग फीचर यूज करने से पहले यह ध्यान देना जरूरी है कि आपके लिए आपके व्हीकल में कौन-सा इंजन दिया गया है, गूगल मैप्स को इस बात की सही जानकारी देना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आपने सही जानकारी नहीं दी, तो फ्यूल सेविंग फीचर आपको इस बात की सटीक जानकारी नहीं दे पाएगा कि आखिर आप दूसरे रूट पर कितना फ्यूल बचा पाएंगे.

Previous article VIDEO: 6.2 तीव्रता के भूकंप से डोली चीन की धरती, 111 की मौत
Next article Jharkhand Weather: यहां 4 डिग्री पहुंचा पारा, इन जिलों में कोल्ड वेव वार्निंग, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel