[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आपके फ्रिज से भी बह रहा है पानी? मेकैनिक बुला कर न करें पैसे खर्च, इन टिप्स की मदद से खुद कर लें ठीक

आपके फ्रिज से भी बह रहा है पानी? मेकैनिक बुला कर न करें पैसे खर्च, इन टिप्स की मदद से खुद कर लें ठीक

0
आपके फ्रिज से भी बह रहा है पानी? मेकैनिक बुला कर न करें पैसे खर्च, इन टिप्स की मदद से खुद कर लें ठीक
Fridge Tips Water Leakage Problem

Fridge Tips: चाहे मौसम गर्मी का हो या सर्दी का फ्रिज की जरूरत पूरे साल बनी रहती है. खासकर गर्मियों में इसका इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है. गर्मियों में यह खाना जल्दी खराब होने से बचता है और ठंडा पानी से सबको राहत दिलाता है. अब जाहिर से बात है फ्रिज भी एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों है तो इसमें भी समय के साथ समस्याएं आ सकती हैं खासकर जब यह पुराना हो जाए.

अक्सर देखा गया है कि फ्रिज के नीचे या पीछे की तरफ से पानी लीकेज की समस्या सामने आती है. ऐसे में लोग उलझन में पड़ जाते हैं और तुरंत मैकेनिक बुला लेते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार एक्सपर्ट की जरूरत हो. कई बार यह दिक्कत आप खुद भी आसानी से ठीक कर सकते हैं. आइए जानते है आखिर पानी लीकेज की समस्या होती क्यों है और साथ ही जानेंगे इसे रोकने के आसान उपाय जो आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे.

फ्रीजर में न बनने दें बर्फ का पहाड़  

अगर आपके फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमा हो गई है तो वह धीरे-धीरे पिघलकर नीचे टपक सकती है. आमतौर पर ऐसा तब होता है जब फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोला जाता है या उसके सीलिंग रबर में ढील आ जाती है जिससे नमी अंदर पहुंचती है और बर्फ की मात्रा बढ़ जाती है. ज्यादा बर्फ जमने से ड्रेन पाइप जाम होने की संभवना होती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर फ्रीजर को मैन्युअल डिफ्रॉस्ट करते रहें.

फ्रिज के पीछे लगी वाटर ट्रे चेक करें 

फ्रिज के पीछे नीचे लगी पानी जमा करने वाली ट्रे भर जाने या टूटने पर पानी बाहर निकल सकता है. इसलिए इसकी समय-समय पर जांच करते रहें. अगर ट्रे में ज्यादा पानी भर गया है तो उसे बाहर निकाल कर खली कर दें और उसे दोबारा सेट कर दें.

ड्रेन होल को साफ रखें

फ्रिज के भीतर जमा पानी एक ड्रेन होल के रास्ते नीचे लगी ट्रे में पहुंचता है. लेकिन यदि यह होल बंद हो जाए तो पानी फ्रिज के अंदर इकट्ठा होकर लीक करने लगता है. इसे साफ करने के लिए सबसे पहले फ्रिज का स्विच बंद करें. फिर किसी पतली वायर, ब्रश या स्ट्रॉ क्लीनर की मदद से ड्रेन होल में जमा गंदगी को हटा दें. इसके बाद उसमें हल्का गर्म पानी डालें जिससे अंदर की जमी हुई मैल बाहर आ जाए.

फ्रिज को सही जगह रखें 

फ्रिज को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है. अगर फ्रिज पूरी तरह दीवार से सटा हुआ हो तो पानी की बहाव में दिक्कत आ सकती है और लीकेज की समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए फ्रिज को समतल सतह पर रखना चाहिए जिससे वह सही तरीके से काम करे और ड्रेनेज ब्लॉक न हो. यदि फर्श ऊपर नीचे हो तो नीचे लकड़ी या स्टैंड लगाकर संतुलन देने की कोशिश करें.

फ्रीजर में जमे बर्फ के पहाड़ से हैं परेशान? तो ये 5 स्मार्ट सॉल्यूशन आएंगे काम

आधा भारत नहीं जानता Fridge और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, जान गए तो खुद बन जाएंगे टेक्नीशियन

Previous article Radhika Yadav Murder : राधिका को शॉर्ट्स पहनने और लड़कों से बात करने से रोका जाता था
Next article Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel