[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Labubu को भूल जाएंगे, जापान का सबसे क्यूट रोबोट मिरुमी इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Labubu को भूल जाएंगे, जापान का सबसे क्यूट रोबोट मिरुमी इंटरनेट पर मचा रहा धूम

0
Labubu को भूल जाएंगे, जापान का सबसे क्यूट रोबोट मिरुमी इंटरनेट पर मचा रहा धूम
मिरुमी एक जापानी 'चार्म रोबोट' है जो इंटरनेट पर छा गया है / इमेज कर्टसी: mirumi.tokyo

Mirumi the Labubu of 2026? तकनीक की दुनिया में हर साल कोई न कोई नया गैजेट सुर्खियां बटोरता है. लेकिन इस बार जापान से आया प्यारा-सा रोबोट मिरुमी (Mirumi) सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है. CES 2025 में पेश किया गया यह छोटा-सा फर वाला रोबोट अब 2026 की शुरुआत में लोगों का नया जुनून बन चुका है. इसकी खासियत सिर्फ इसका क्यूट लुक नहीं, बल्कि इंटरैक्टिव फीचर्स हैं जो इसे “हैप्पीनेस एम्बेसडर” बना देते हैं.

जापानी लोककथाओं से प्रेरित डिजाइन

मिरुमी का डिजाइन साधारण नहीं है. इसे जापानी लोककथाओं के रहस्यमयी योकाई (Yokai) जीवों से प्रेरणा लेकर बनाया गया है. यही वजह है कि इसमें एक रहस्यमय आकर्षण झलकता है. Yukai Engineering के सीईओ शुन्सुकेआओकी ने इसे “खुशी फैलाने वाला साथी” बताया है.

टच पर रिएक्ट करने वाला रोबोट

यह रोबोट सिर्फ सजावट नहीं है. मिरुमी को छूने या थपथपाने पर यह सिर हिलाता है, ऊपर-नीचे होता है और मानो इंसानों की तरह प्रतिक्रिया देता है. इसे बैग या कपड़ों पर क्लिप करके कहीं भी ले जाया जा सकता है. तीन रंगों- गुलाबी, बेज और ग्रे, में उपलब्ध यह रोबोट हर किसी को तुरंत भा जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल सनसनी

इंस्टाग्राम और अन्य प्लैटफॉर्म पर मिरुमी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. रोमानिया की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर लोरा ने इसे अपना “एंटी-स्ट्रेस मेडिसिन” और नया बेस्ट फ्रेंड बताया है. इससे साफ है कि यह रोबोट सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन भी बना रहा है.

किकस्टार्टर पर प्री-ऑर्डर की शुरुआत

21 जनवरी 2026 से मिरुमी का प्री-ऑर्डर किकस्टार्टर पर शुरू हो रहा है. टेक्नोलॉजी प्रेमियों और गैजेट कलेक्टर्स के बीच इसकी डिमांड पहले से ही बढ़ रही है. उम्मीद है कि शुरुआती बैच कुछ ही दिनों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा.

भारत में आने की उम्मीद?

हालांकि दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि मिरुमी भारत में कब उपलब्ध होगा. भारतीय यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार इसकी मांग कर रहे हैं. अगर यह यहां लॉन्च होता है तो यकीनन यह बच्चों से लेकर युवाओं तक हर किसी का फेवरेट गैजेट बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: CES 2026 में Samsung लायी Galaxy Book6 Series, Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स का जबरदस्त डोज

Previous article शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Next article आदिम जनजातियों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel