[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब नहीं करना पड़ेगा हर नंबर सेव, इस ट्रिक से WhatsApp पर भेजें किसी को भी सीधे मैसेज

अब नहीं करना पड़ेगा हर नंबर सेव, इस ट्रिक से WhatsApp पर भेजें किसी को भी सीधे मैसेज

0
अब नहीं करना पड़ेगा हर नंबर सेव, इस ट्रिक से WhatsApp पर भेजें किसी को भी सीधे मैसेज
व्हाट्सऐप

Send WhatsApp Message Without Saving Number: इंस्टेंट मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉलिंग के लिए करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. आमतौर पर WhatsApp पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करने के लिए उनका नंबर फोन में सेव करना जरूरी होता है. लेकिन कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है, जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति को तुरंत मैसेज भेजना होता है, जिसका नंबर आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं रखना चाहते. जैसे कोई डिलीवरी एजेंट, दुकान वाला या कोई भी. ऐसे में मजबूरी में नंबर सेव तो करना पड़ता है, लेकिन बाद में उसे डिलीट करना अक्सर भूल जाते हैं, जिससे फोनबुक में अनचाहे कॉन्टैक्ट्स की भीड़ बढ़ती चली जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस तरह की परेशानी को झेल रहे हैं, तो फिर आज हम आपको व्हाट्सऐप की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिससे आपको हर बार नंबर सेव करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.

WhatsApp का ये ट्रिक है कमाल का

कई यूजर्स ये नहीं जानते कि एक छोटे से ट्रिक के जरिए WhatsApp पर आप बिना किसी नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किए सीधे चैट शुरू कर सकते हैं. यह खासतौर पर उन जगहों पर काम आता है, जहां आपको किसी से सिर्फ एक बार बात करनी हो, किसी बिजनेस इंक्वायरी का जवाब देना हो या फिर तुरंत कोई छोटा-सा फॉलो-अप करना हो. इसका फायदा यह है कि इससे आपका फोनबुक बिना वजह फालतू नंबरों से नहीं भरता जाएगा. इसके लिए आप बस एक लिंक बनाकर या उस पर टैप कर किसी भी नंबर पर चैट शुरू कर सकते हैं.

कैसे भेज सकते हैं बिना कॉन्टैक्ट सेव किए WhatsApp पर मैसेज?

फोन के कॉन्टैक्ट्स में नंबर एड किए बिना व्हाट्सएप चैट शुरू करने के लिए, नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें.

अपने फोन पर व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें.

अब अपने पर्सनल चैट में उस व्यक्ति का व्हाट्सऐप नंबर टाइप करें और खुद को सेंड कर दें.

नंबर सेंड होते ही आपके चैट में नंबर ब्लू दिखेगा.

ऐसे में जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपको मैसेज करने का ऑप्शन दिखाई देगा.

मैसेज करने के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप डायरेक्ट उस व्यक्ति को मैसेज कर सकेंगे.

क्या इस तरीके का इस्तेमाल हर फोन और WhatsApp Web पर किया जा सकता है?

हां, यह ट्रिक Android और iPhone दोनों पर काम करेगा और WhatsApp Web पर भी आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. बस सही फॉर्मेट में लिंक ओपन करें या सेंड किए गए नंबर पर क्लिक करें.

बिना सेव किए नंबर पर चैट करने का फायदा क्या है?

सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक बार बात करें के लिए अपने फोन में डिलीवरी एजेंट, दुकान वाले या किसी का भी नंबर फालतू में सेव नहीं कर के रखना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Sony, Leica, Zeiss, Hasselblad जैसे कैमरा लेन्स में क्या फर्क है और कौन-सा बेहतर?

यह भी पढ़ें: बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

Previous article Amla Dip Recipe: आंवले से बनाएं हेल्दी स्प्रेड डिप 3 तरीके से, चखें सॉस-केचप से भी लाजवाब स्वाद
Next article De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ पास हुई या फेल? जानें चौथे दिन का कलेक्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel