[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आप भी इंडक्शन पर बनाते हैं खाना तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, वरना बार-बार देना पड़ेगा मेकैनिक को मोटा पैसा

आप भी इंडक्शन पर बनाते हैं खाना तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, वरना बार-बार देना पड़ेगा मेकैनिक को मोटा पैसा

0
आप भी इंडक्शन पर बनाते हैं खाना तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, वरना बार-बार देना पड़ेगा मेकैनिक को मोटा पैसा
Induction Cooktop Care Tips

Induction Cooktop: आज कल टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है. पहले जहां किचन में गैस चूल्हे पर खाना बनता था अब उसकी जगह इंडक्शन ने ली है. इंडक्शन अब लगभग हर घरों में देखने को मिल जाता है. ये कुकिंग प्रोसेस को काफी आसान बना देता है. ये गैस स्टोव और हीटर से कहीं ज्यादा सेफ है क्यूंकि इसमें आग नहीं होती (फ्लेमलेस) है. अब जब इसमें आग नहीं जलती, इसका मतलब यह है कि इसे आप उस रूम में भी यूज कर सकते हैं जहां पंखा चल रहा होता है.

लेकिन अगर इस्तेमाल सही तरीके से न किए जाए तो ये बार-बार खराब भी हो सकता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंडक्शन यूज करते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए ताकि आपका इंडक्शन लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के चलता रहे. आइए जानते हैं.

सिर्फ इंडक्शन सपोर्ट और हलके बर्तन यूज करें

इंडक्शन की प्लेट एक खास टेक्नोलॉजी पर बनी हुई होती है. इस पर सिर्फ इंडक्शन फ्रेंडली (Induction Friendly) बर्तन ही काम करते हैं तो खाना बनाते समय आप नार्मल बर्तन इस्तेमाल करने की गलती न करें. कुकिंग से पहले हमेशा चेक कर लें कि बर्तन हल्का हो और बर्तन इंडक्शन के लिए सही हो. अगर आप गलत बर्तन यूज करेंगे तो इससे आपका इंडक्शन खराब हो सकता है.

इंडक्शन प्लेट को साफ रखें

अक्सर इंडक्शन (Induction Cooktop) पर खाना बनाते समय उसपर कुछ चीजें गिर जाती हैं. अगर इससे साफ न किया जाए, तो ये प्लेट पर चिकप जाती हैं, जिससे बाद में काफी दिक्कत आ सकती है. इसलिए हर इस्तेमाल के बाद जब प्लेट ठंडा हो जाए तो इसे हलके गीले कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह साफ कर लें.

ब्लोअर का साफ रखें 

इंडक्शन के सिर्फ ऊपर साफ करने से काम नहीं चलेगा. इंडक्शन चूल्हा (Induction Cooktop) साफ करते समय उसके पीछे लगे ब्लोअर को भी साफ करना बहुत जरूरी है. लगातार यूज करने से ब्लोअर पर धूल-मिट्टी पर जम जाती है. कोशिश करें कि इसे डेली साफ करें. इसे साफ करने के लिए सूखे ब्रश और कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे इंडक्शन साफ करते समय इसके प्लग को निकल दें.

लगातार इंडक्शन को न चलाएं

इंडक्शन को लगातार चलाना ठीक नहीं होता. अगर इसे लंबे समय तक बिना रुके इस्तेमाल किया जाए तो ये ओवर हीट हो सकता है. ओवरहीटिंग की वजह से इंडक्शन (Induction Cooktop) ब्लास्ट भी कर सकता है और काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए बीच-बीच में इसे आराम देना बेहद जरूरी है.

Disclaimer: इस लेख में दी गयी जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इनकी पुष्टि नहीं करता। इन पर अमल करने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से संपर्क कर लें.

यह भी पढ़ें: दिवाली की सफाई में हीटर को न करें इग्नोर, इस आसान तरीके से करें साफ, चमेकगा बिल्कुल नए जैसा

Previous article Sharda Sinha Chhath Geet: छठ से पहले फिर गूंजा शारदा सिन्हा की मधुर आवाज, इंटरनेट पर छाया ‘केलवा के पात पर’ गीत
Next article तालिबान के शासन में हुआ चौंकाने वाला कमाल! अफगान अफगानी अब भारतीय रुपये से भी मजबूत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel