[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Geyser Safety Tips: गीजर से गर्म करते हैं पानी? तो ध्यान में रखें ये बातें वरना एक छोटी सी लापरवाही पड़ जाएगी भारी

Geyser Safety Tips: गीजर से गर्म करते हैं पानी? तो ध्यान में रखें ये बातें वरना एक छोटी सी लापरवाही पड़ जाएगी भारी

0
Geyser Safety Tips: गीजर से गर्म करते हैं पानी? तो ध्यान में रखें ये बातें वरना एक छोटी सी लापरवाही पड़ जाएगी भारी
Geyser Safety Tips

Geyser Safety Tips: नवंबर का महीना शुरू हो गया है और सर्दियां भी हल्की-हल्की आ चुकी है. सर्दियों में नहाना काफी मुश्किल भरा काम होता है. सबके बस की बात होती नहीं कि कड़कड़ाती ठंड में ठंडे पानी से नाहा लें. इसलिए कई लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. गर्म पानी के लिए आजकल गीजर का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है, और यही वजह है कि ठंड के मौसम में वॉटर हीटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है.

हालांकि, गीजर हमारी सुविधा जरूर बढ़ाता है, लेकिन अगर इसे लापरवाही से इस्तेमाल किया जाए तो ये खतरनाक भी साबित हो सकता है. इसलिए गीजर का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां रखना बहुत जरूरी है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

प्रोफेशनल की मदद से गीजर इंस्टॉल करवाएं

गीजर खुद लगाने की कोशिश न करें. इसे हमेशा किसी सर्टिफाइड टेक्नीशियन से ही इंस्टॉल करवाएं, क्योंकि गलत तरीके से लगाने पर गैस लीक या बिजली से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं

गीजर लगाने की सही और सेफ जगह चुनें

घर में गीजर लगवाते वक्त उसकी जगह बहुत सोच-समझकर तय करें. पानी के छींटे या किसी तरह के डैमेज से बचने के लिए इसे हमेशा खुली और हवादार जगह पर लगाएं. साथ ही, गीजर की ऊंचाई इतनी रखें कि वह सेफ और आसानी से मेंटेन की जा सके.

बेवजह गीजर चालू न रखें

जब जरूरत न हो, तो गीजर को बंद कर देना ही बेहतर है. इसे सिर्फ तभी चालू करें जब आपको गर्म पानी की जरूरत हो. बेवजह गीजर चालू रखने से बिजली की फिजूलखर्ची होती है. अगर आप इसे इस्तेमाल के बाद बंद कर देंगे, तो बिजली की बचत भी होगी और गीजर ज्यादा दिनों तक ठीक चलेगा.

सेफ्टी वॉल्व चेक करें  

गीजर में एक सेफ्टी वॉल्व होता है जो अंदर बनने वाले प्रेशर, गैस या भाप को बाहर निकालने का काम करता है. लेकिन कई बार ये वॉल्व जाम हो जाता है, जिससे खतरा बढ़ सकता है. इसी तरह अगर पाइप में लीक हो जाए या जंग लग जाए, तो गीजर फटने का जोखिम भी बढ़ जाता है. इसलिए सर्दियों में गीजर इस्तेमाल करने से पहले किसी प्लंबर से उसकी अच्छी तरह जांच करवाना बहुत जरूरी है.

हॉट पाइप्स को इंसुलेट करें

गीजर यूज करते हैं तो उसके हॉट पाइप्स को इंसुलेट करना बहुत जरूरी है. ऐसा करने से गर्मी बाहर नहीं निकलती और गीजर कम तापमान पर भी पानी को जल्दी गर्म कर देता है. ये तरीका न सिर्फ ब्लास्ट का खतरा कम करता है बल्कि बिजली की खपत भी घटा देता है.

यह भी पढ़ें: सर्दी में गीजर खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Previous article Bihar Train News: बिहार से इन शहरों के लिए चल रही करीब 100 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी शेड्यूल 
Next article Bihar Chunav 2025 : ‘हम 2 करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार देंगे’, पीएम मोदी से खेसारी लाल यादव क्या बोले?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel