[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PAN-Aadhaar Linking: दिसंबर की डेडलाइन न करें मिस, घर बैठे कुछ मिनटों में ऐसे करें आधार को पैन से लिंक

PAN-Aadhaar Linking: दिसंबर की डेडलाइन न करें मिस, घर बैठे कुछ मिनटों में ऐसे करें आधार को पैन से लिंक

0
PAN-Aadhaar Linking: दिसंबर की डेडलाइन न करें मिस, घर बैठे कुछ मिनटों में ऐसे करें आधार को पैन से लिंक
पैन-आधार लिंकिंग

PAN-Aadhaar Linking: आधार से पैन कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन सरकार ने 31 दिसंबर तक ही रखी है. ऐसे में अगर किसी भी पैन कार्ड होल्डर ने 31 दिसंबर से पहले अपने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी, 2026 से उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा, यानी कोई काम का नहीं रहेगा, जिससे आप न तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही रिफंड. इतना ही नहीं, अगर आप SIP में इन्वेस्ट करते हैं, तो उसमें भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार से पैन कार्ड को लिंक करा लें. सबसे खास बात तो इसके लिए आपको बैंक, आधार केंद्र या किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ही इस काम को कर सकते हैं. यहां आज हम आपको ऑनलाइन आधार-पैन कार्ड लिंक करने का प्रोसेस बताएंगे, जिससे आप आसानी से बिना परेशान हुए ये काम कर सकते हैं.

क्या है ऑनलाइन आधार-पैन कार्ड लिंक करने का प्रोसेस?

ऑनलाइन आधार-पैन कार्ड लिंक करने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड पास रखे और ध्यान रहे कि आधार में दिया गया मोबाइल नंबर एक्टिव हो. इसके बाद पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए यहां दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें.

  • सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ (इस पर क्लिक कर आप डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.
  • यहां आपको होम पेज पर’लिंक आधार’ का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपको अपना अपना पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आपने जो नंबर दिया है, उस पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरिफाई पर क्लिक करें.
  • वेरिफाई होते ही आपका आधार से पैन कार्ड लिंक हो जाएगा.

अगर पैन डीएक्टिव दिखा रहा तो क्या करें?

अगर आपका पैन कार्ड पहले से डीएक्टिव दिखा रहा है, तो फिर आपको 1000 रुपये का चार्ज देना होगा. इसके बाद आप’Quick Links’ के तहत ‘Link Aadhaar Status’ में जाकर स्टेट्स चेक कर सकते हैं.

PAN-Aadhaar लिंक करने से पहले चेक कर लें ये चीजें

आपके आधार कार्ड में जो डिटेल्स में दी गई है, वही आपके पैन कार्ड में भी हो. यानी कि आधार और पैन कार्ड में आपका नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए. अगर एक जैसी नहीं है, तो आपको पहले उसे ठीक कराना होगा, उसके बाद ही आप आधार और पैन कार्ड लिंक कर सकेंगे.

क्यों जरूरी है आधार-पैन लिंकिंग?

टैक्स फाइलिंग में अकाउंटेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आधार से पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया है. ITR दाखिल करने के लिए भी यह जरूरी है. ऐसे में वे कार्ड होल्डर्स जिन्हें 1 अक्टूबर 2025 या उससे पहले पैन कार्ड मिला हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा. साथ ही आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल कर पैन कार्ड बनवाने वाले यूजर्स को भी दोबारा अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक कराना होगा.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Aadhaar Update: क्या आपने करवाया Biometric अपडेट? ऐसे करें पूरा प्रॉसेस, वरना अटक जाएंगे जरूरी काम

Previous article Bihar News: पटना के इन 12 इलाकों में 6 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा
Next article Shani Dhaiya 2026: नया साल लाएगा शनि की परीक्षा, इन दो राशियों पर रहेगा ढैय्या का असर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel