[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड

पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड

0
पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड
गीजर

Geyser Slow Heating Water Problem Solution: सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अब घरों में गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल होने लग गया है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि गीजर पुराना होने के कारण पानी जल्दी गर्म नहीं होता और हम गीजर को खराब समझ लेते हैं. ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो फिर आपको नया गीजर लेने की जरूरत नहीं है. कभी-कभी पुराने गीजर के इंटरनल पार्ट्स में कुछ छोटी-छोटी दिक्कतें आ जाती हैं, जिससे गीजर के परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और गीजर पानी जल्दी गर्म नहीं कर पाता है. ऐसे में आइए जानते हैं, आखिर किन कारणों से गीजर देर से पानी गर्म करता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

हीटिंग एलिमेंट हो गया है कमजोर

गीजर के अंदर लगा हीटिंग एलिमेंट (Heating Element) पानी को गर्म करने का काम करता है. ऐसे में लंबे समय तक गीजर का इस्तेमाल होने और सर्विसिंग न होने के कारण हीटिंग एलिमेंट में कैल्शियम और मिनरल जम जाने के कारण यह कमजोर या जंग खा सकता है, जिसके कारण यह पानी को पहले की तरह जल्दी गर्म नहीं कर पाता. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने गीजर को बेकार समझने से पहले उसे किसी टेक्नीशियन से चेक करवाएं. अगर जरूरत हो तो गीजर के हीटिंग एलिमेंट को बदलकर नया लगवाएं. साथ ही समय-समय पर सर्विसिंग करवाते रहें.

टैंक में स्केलिंग या जमी गंदगी

कई जगहों की पानी ज्यादा हार्ड (Hard Water) होती है. हार्ड पानी में मिनरल्स (जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम) भी अधिक होते हैं, जो टैंक के अंदर स्केलिंग (Scaling) के रूप में जम जाते हैं. ये स्केलिंग हीट ट्रांसफर पर असर डालती है, जिससे गीजर देर से पानी गर्म करता है. ऐसे में पुराने गीजर को इस्तेमाल करने से पहले टैंक की डीस्केलिंग (Descaling) करवानी जरूरी है. अगर आपने नहीं करवाया है, तो पहले मैकेनिक से टैंक के अंदर जमी स्केलिंग को हटवाएं. साथ ही गीजर के साथ वॉटर सॉफ्टनर फिल्टर का भी इस्तेमाल करें. अगर गीजर ज्यादा पुराना है, तो टैंक रिप्लेस कराना अच्छा रहेगा.

थर्मोस्टेट का फॉल्ट

गीजर में लगा थर्मोस्टेट (Thermostat) टेंपरेचर को कंट्रोल करता है. अगर थर्मोस्टेट खराब हो जाए तो या तो पानी ज्यादा गर्म हो जाता है या फिर बहुत धीरे गर्म होता है. ऐसे में किसी इलेक्ट्रीशियन से थर्मोस्टेट की सेटिंग और वायरिंग को चेक करवाएं. अगर थर्मोस्टेट खराब है, तो इसे तुरंत चेंज करवा दें.

पावर सप्लाई या वोल्टेज की समस्या

अगर आपके घर में वोल्टेज फ्लक्चुएशन (Voltage Fluctuation) यानी की वोल्टेज अप-डाउन होने की समस्या है, तो गीजर को जरूरत के हिसाब से गर्म पानी करने के लिए पावर नहीं मिल पाता है. सही तरह से पावर न मिल पाने के कारण गीजर का हीटिंग एलिमेंट सही टेंपरेचर तक नहीं पहुंच पाता और पानी गर्म होने में देरी होती है. ऐसे में वोल्टेज अप-डाउन से बचने के लिए गीजर के लिए घर में वोल्टेज स्टेबलाइजर लगवाएं, ताकि वोल्टेज अप-डाउन होने पर भी गीजर को जरूरत के अनुसार पावर मिल सके. इसके साथ ही सॉकेट कनेक्शन भी जरूर चेक करवाएं. क्योंकि, कई बार सॉकेट में भी वायरिंग प्रॉब्लम होने से गीजर को सही से पावर नहीं मिल पाता है.

पुराना या ओवरलोडेड गीजर

गीजर अगर 5 से 8 साल पुराना है, तो उसकी हीटिंग एफिशिएंसी अपने आप कम हो जाती है. इसके अलावा अगर आप छोटे गीजर से ज्यादा पानी गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भी वह स्लो काम करेगा. ऐसे में टेकनीशियन अगर हीटिंग एलिमेंट चेंज करने को बोले, तो कर दें. अगर हो सके तो पुराना मॉडल बदलकर नया एनर्जी एफिशिएंट गीजर लें.

गीजर की रेगुलर सर्विसिंग न होना

गीजर को भी एसी-फ्रिज की तरह टाइम-टू-टाइम सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सर्विसिंग न कराई जाए, तो गीजर की परफॉर्मेंस कम हो जाती है. इसलिए समय-समय पर गीजर की सर्विसिंग और क्लीनिंग जरूर करवाएं. साथ ही गीजर की पाइप और आउटलेट पर जमे पानी के मिनरल्स की समय-समय पर क्लीनिंग करवाएं.

गीजर का हीटिंग एलिमेंट कब बदलना चाहिए?

अगर आपका गीजर पहले से ज्यादा समय ले रहा है या पानी ठीक से गर्म नहीं कर पा रहा, तो हीटिंग एलिमेंट कमजोर हो चुका है. ऐसे में किसी टेक्नीशियन से चेक करवाकर जरूरत पड़ने पर नया एलिमेंट लगवा लें.

गीजर में स्केलिंग या टैंक की सफाई कितने समय में करवानी चाहिए?

गीजर में स्केलिंग या टैंक की सफाई हर 6 महीने से 1 साल में करवाना जरूरी है.

क्या वोल्टेज अप-डाउन होने से गीजर की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है?

हां, वोल्टेज अप-डाउन होने से गीजर को पूरा पावर नहीं मिलता, जिससे पानी देर से गर्म होता है. ऐसे में वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना सबसे सही सॉल्यूशन है.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट

यह भी पढ़ें: सर्दी में गीजर खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Previous article नल जल योजना का पाइप के फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Next article बड़कागांव के नौ तीरंदाजों का चयन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel