[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WiFi की ये छोटी गलतियां हैकर्स को देती हैं बुलावा, सेफ रहने के लिए फौरन अपनाएं ये टिप्स

WiFi की ये छोटी गलतियां हैकर्स को देती हैं बुलावा, सेफ रहने के लिए फौरन अपनाएं ये टिप्स

0
WiFi की ये छोटी गलतियां हैकर्स को देती हैं बुलावा, सेफ रहने के लिए फौरन अपनाएं ये टिप्स
5 tips to secure wifi router from hackers

आज के समय में इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन चुकी है. बिना इसके हमारे सारे ऑनलाइन काम मानो ठप पड़ जाते हैं. फास्ट और अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए हम अपने घरों में WiFi लगवा लेते हैं, ताकि कोई भी काम में रुकावट न हो. लेकिन क्या आपको पता है, यही WiFi हैकर्स को पहुंचने के लिए रास्ता खोल सकते हैं?

जी हां, सही पढ़ा आपने. इस बात से तो हम अच्छे से वाकिफ हैं कि पब्लिक WiFi यूज करना सेफ नहीं है लेकिन घर का राउटर भी कमजोर सेटिंग्स या कमजोर पासवर्ड होने पर आपको जोखिम में डाल सकता. इसलिए अपने घर के नेटवर्क को सेफ रखना बहुत जरूरी है, ताकि कोई अनजान शख्स आपकी प्राइवेसी या डिवाइस पहुंच न बना सके. तो आइए जानते हैं आखिर कैसे आप अपने को WiFi को हैकर्स से दूर रख सकते हैं. 

घर के बाहर जाने से पहले WiFi बंद कर दें 

घर से बाहर जाने पर कई लोग राउटर चालू ही छोड़ देते हैं, जिससे कोई भी बाहर से आपके नेटवर्क में घुसने की कोशिश कर सकता है. इसलिए अगर आप लंबे समय के लिए घर पर नहीं रहने वाले हैं तो राउटर ऑफ कर देना चाहिए या कम से कम एक्स्ट्रा एक्सेस ब्लॉक करने वाले सेटिंग ऑन कर देना चाहिए. साथ ही ज्यादातर राउटर में इनबिल्ट फायरवॉल होता है, इसे कभी भी बंद मत रखें क्योंकि ये बाहरी हमलों से बचाने की पहली लाइन की सुरक्षा है. 

डिफॉल्ट यूजरनेम बदलें और स्ट्रांग पासवर्ड सेट करें

अपने WiFi को सेफ रखने के लिए सबसे पहला काम उसका डिफॉल्ट यूजरनेम बदलना और पासवर्ड मजबूत बनाना है. आसान या आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पासवर्ड सीधे आपके नेटवर्क की सुरक्षा को कमजोर कर देते हैं. इसलिए हमेशा लंबा और स्ट्रांग पासवर्ड ही सेट कर के रखें. दूसरी जरूरी चीज है एन्क्रिप्शन. ये आपके इंटरनेट ट्रैफिक को सेफ रखता है और हैकर्स के लिए उसे पढ़ना मुश्किल बना देता है.

WiFi एन्क्रिप्शन ऑन रखें

एन्क्रिप्शन आपके नेटवर्क के डेटा को सेफ रखता है. इसमें आपका डेटा या मैसेज इस तरह बदल दिया जाता है कि कोई हैकर उसे पढ़ या समझ न पाएं.

WPA2 एन्क्रिप्शन चेक करें

अपने WiFi को सेफ रखने के लिए WPA2 एन्क्रिप्शन सबसे बढ़िया ऑप्शन रहता है. लेकिन अगर आपके पास 10 साल पुराने डिवाइस हैं, तो हो सकता है कि वे WPA2 को सपोर्ट न करें. इसलिए, बेहतर सेफ्टी के लिए अपने डिवाइस को अपडेट जरूर रखें. आपका WiFi राउटर WPA2 सपोर्ट करता है या नहीं यह चेक करने के लिए नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर वायरलेस प्रॉपर्टीज देखें.

WiFi को पब्लिक लिस्ट से छुपा कर रखें 

जब आप अपना घर का WiFi ऑन करते हैं, तो अक्सर आपसे पूछा जाता है कि इसे पब्लिक में दिखाना है या नहीं. इसे SSID यानी नेटवर्क का नाम भी कहा जाता है. अगर आपके और आपके पड़ोसियों के पास एक ही ब्रांड का राउटर है, तो उनके नेटवर्क का नाम भी अक्सर आपके जैसा ही हो सकता है. इससे साइबरअटैक का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अगर दोनों नेटवर्क बिना पासवर्ड या अनएन्क्रिप्टेड हों. इसलिए SSID छुपाना जरूरी है ताकि आपका Wi-Fi नेटवर्क आस-पास के लोगों की लिस्ट में दिखाई न दे.

यह भी पढ़ें: WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या तेज हो जाती है स्पीड? कइयों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें

यह भी पढ़ें: WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात

Previous article Bihar Ka Mausam: नवरात्रि में इस दिन तक जारी रहेगा आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर, IMD ने 18 जिलों में जारी किया अलर्ट
Next article Baaghi 4 Box Office Collection: 22वें दिन बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, कलेक्शन ने चौंकाया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel