[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Online Shopping का खुमार कहीं पड़ न जाए भारी! Festive Sale Scam से बचना है तो जरूर याद रखें ये 5 बातें

Online Shopping का खुमार कहीं पड़ न जाए भारी! Festive Sale Scam से बचना है तो जरूर याद रखें ये 5 बातें

0
Online Shopping का खुमार कहीं पड़ न जाए भारी! Festive Sale Scam से बचना है तो जरूर याद रखें ये 5 बातें
Festive Sale Scam

Festive Sale Scam: त्यौहारों का सीजन अपने पीक पर है और करोड़ों लोग इस दौरान चल रहे ऑनलाइन सेल का भरपूर फायदा उठा रहे हैं. कई लोग अपने पसंदीदा गैजेट्स और अप्लायंसेज बेहद सस्ते दाम पर खरीद रहे हैं. Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और बिग बिलियन डेज सेल में कई प्रोडक्ट्स पर तगड़े डिस्काउंट दे रहे हैं.

लेकिन जितने ये ऑफर्स खरीददारों को अपनी ओर खींचते हैं, उतना ही स्कैम (Festive Sale Scam) और ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा बढ़ता है. इसलिए अगर आप भी इस फेस्टिव सेल में महंगे प्रोडक्ट्स लेने की तैयारी में हैं, तो कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि आपकी शॉपिंग सेफ्ली और टेंशन फ्री हो सके.

भरोसेमंद सेलर ही चुनें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय यह जरूर ध्यान दें की सेलर कौन है. चाहे कोई भी सेलर सबसे सस्ता दाम दे रहा हो या फिर फास्ट डिलीवरी का वादा कर रहा हो, ऑर्डर करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर चेक कर लें.

कस्टमर रिव्यु चेक करें

आप जिस प्रोडक्ट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उसके रीसेंट रिव्यू जरूर पढ़ें. हाल ही में खरीद चुके लोगों का फीडबैक आपको डिलीवरी, क्वालिटी या इंस्टॉलेशन से जुड़ी दिक्कतों के बारे में बता सकता है. अगर किसी प्रोडक्ट पर बार-बार खराबी या खराब सर्विस की कंप्लेन मिल रही हो, तो उसे लेने से बचें. 

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन चेक करें

कभी भी सिर्फ फोटो देखकर शॉपिंग न करें. फोटो में प्रोडक्ट की क्वालिटी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. हमेशा ध्यान से मॉडल ईयर, साइज, प्रोसेसर, स्टोरेज, वारंटी और इंस्टॉलेशन जैसी डिटेल्स जरूर चेक करें. अगर कोई सामान बहुत सस्ता मिल रहा है, तो हो सकता है वह पुराना मॉडल हो, जिसे अब अपडेट या टेक्निकल सपोर्ट नहीं मिलता. बेहतर रहेगा कि आप नया प्रोडक्ट ही खरीदें ताकि बाद में आफ्टर-सेल्स सर्विस भी आराम से हो सके.

OTP सिक्योर रखें

डिलीवरी OTP कभी भी एजेंट के आने से पहले किसी से शेयर न करें. OTP सिर्फ तभी दें जब प्रोडक्ट आपके हाथ में आ जाए. बार-बार OTP बताने या वापस देने की गलती न करें. कई बार फर्जी डिलीवरी वाले ओटीपी मांगकर सामान ले जाते हैं और खरीदार को पता भी नहीं चलता. हमेशा कोशिश करें कि डिलीवरी के समय आप खुद मौजूद हों या फिर कोई भरोसेमंद व्यक्ति रहे और एजेंट की पहचान भी जरूर चेक करें. 

अनबॉक्सिंग वीडियो जरूर शूट करें

अगर आपने कोई गैजेट आर्डर किया है तो उसका अनबॉक्सिंग वीडियो जरूर बना लें. इसमें सेलर की डिटेल, पैकेजिंग और प्रोडक्ट को हर एंगल से दिखाएं. ऐसा करने से अगर सामान टूटा-फूटा, गलत या खराब निकला तो यह वीडियो आपके पास सबूत के तौर पर रहेगा. इससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या शिकायत करने वाली एजेंसी के सामने केस मजबूत बनाना आसान होगा.

यह भी पढ़ें: आखिर ऑनलाइन सेल में सामान इतने कम दाम पर क्यों मिलते हैं? शॉपिंग से पहले जान लीजिए ये कारण

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की सेल में स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें – 5 जरूरी टिप्स

Previous article चकाचक होंगी बिहार की 15 से अधिक सड़कें, 45 करोड़ से मिलेगी विकास को रफ्तार
Next article फिटनेस पर ध्यान दे रहे रोहित शर्मा, हिटमैन ने 10000 ग्राम वजन घटाया, पहली तस्वीर आई सामने
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel