[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गर्मी से पहले जरूर करा लें AC का यह काम, वरना होगा हजारों का नुकसान

गर्मी से पहले जरूर करा लें AC का यह काम, वरना होगा हजारों का नुकसान

0
गर्मी से पहले जरूर करा लें AC का यह काम, वरना होगा हजारों का नुकसान
एसी मेंटेनेंस टिप्स

गर्मी का मौसम अब जल्द ही दस्तक देने वाला है और ऐसे में घर का AC ही सबसे बड़ा सहारा बनने वाला है. लेकिन क्या आपका एसी गर्मी का मौसम झेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है? अक्सर हम सीजन शुरू होने के बाद ही एसी की सर्विसिंग के बारे में सोचते हैं, जिससे कूलिंग कम और बिजली बिल ज्यादा हो जाता है. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले एसी की सही मेंटेनेंस बेहद जरूरी है. यहां आज हम आपको कुछ आसान मेंटेनेंस टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका एसी बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ पूरे सीजन आरामदायक और किफायती ठंडक देगा.

AC फिल्टर करें साफ

AC के फिल्टर समय के साथ धूल और गंदगी जमा कर लेते हैं. इससे हवा का प्रेशर कम हो जाता है और मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे पावर कंजम्पशन 15% तक बढ़ सकता है. ऐसे में AC ऑन करने से पहले एसी के फिल्टर को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. इससे एयरफ्लो भी अच्छा रहता है और कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है. फिल्टर साफ करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस फिल्टर को निकालकर साफ पानी से अच्छे से धोना है. फिर पूरी तरह से सूखने के बाद फिल्टर वापस एसी में फिट कर देना है. वहीं, अगर फिल्टर ज्यादा पुराना या खराब हो गया है, तो उसे बदल दें.

गैस प्रेशर की जांच जरूर कराएं

AC की कूलिंग कैपेबिलिटी उसके रेफ्रिजरेंट (गैस) लेवल पर डिपेंड करती है. ऐसे में अगर गैस कम हो जाए, तो कूलिंग कम हो जाती है और पावर कंजम्पशन बढ़ जाता है. इसलिए एसी इस्तेमाल करने से पहले किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से गैस प्रेशर जरूर चेक करवा लें. सही गैस लेवल AC को स्मूद और एफिशिएंट तरीके से चलाने में मदद करता है.

आउटडोर यूनिट और कंडेंसर की सफाई

एसी की आउटडोर यूनिट गर्म हवा बाहर निकालती है. अगर इसके आसपास धूल, पत्तियां या कचरा जमा हो जाए, तो हीट एक्सचेंज ठीक से नहीं हो पाता. साथ ही अगर आउटडोर यूनिट पर सीधी धूप पड़ रही है, तो भी एसी अच्छे से काम नहीं करेगा. ऐसे में आउटडोर यूनिट के ऊपर शेड लगवा लें, ताकि धूप से यूनिट बचा रहे. इसके अलावा, प्रोफेशनल की मदद से इसे अच्छे से साफ करवा लें.

कंडेनसेट ड्रेन को करें चेक

कंडेनसेट ड्रेन घर में मौजूद नमी को बाहर निकालने का काम करता है. ऐसे में अगर यह ब्लॉक हो जाए, तो एसी यूनिट के पास पानी जमने लगता है, जिससे पानी लीक जैसी समस्या होने लगती है. ऐसे में टेक्नीशियन से इसे भी जरूर चेक करवाएं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों से पहले पहियों वाला AC बना हॉट ट्रेंड? खरीदने से पहले जानिए ये बातें

Previous article दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में मिला छात्र का शव, बिहार का रहनेवाला था लड़का
Next article पटना के वीवीआईपी इलाके में ओवरस्पीड थार ने पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel