[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Flipkart Year End Sale: OnePlus के फ्लैगशिप फोन की प्राइस में हुई कटौती, मिलते हैं 50MP के तीन कैमरे

Flipkart Year End Sale: OnePlus के फ्लैगशिप फोन की प्राइस में हुई कटौती, मिलते हैं 50MP के तीन कैमरे

0
Flipkart Year End Sale: OnePlus के फ्लैगशिप फोन की प्राइस में हुई कटौती, मिलते हैं 50MP के तीन कैमरे
Flipkart Year End Sale OnePlus 13 Price Drop

Flipkart Year End Sale: अगर आप OnePlus फोन के दीवाने हैं और लंबे समय से एक बेहतरीन वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. दरअसल,  Flipkart की साल के आखिर वाली सेल में OnePlus 13 पर अच्छी-खासी छूट मिल रही है. बैंक और कार्ड ऑफर्स के साथ यह फोन फिलहाल 60 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है, जो इसे एक बढ़िया फ्लैगशिप डील बनाता है. बता दें कि लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 69,999 रुपये थी. आइए जानते हैं Flipkart पर OnePlus 13 का यह ऑफर कैसे काम करता है.

Flipkart पर सस्ता हुआ OnePlus 13

Flipkart पर OnePlus 13 की कीमत इस समय 61,999 रुपये रखी गई है, जो इसके लॉन्च प्राइस 69,999 रुपये से सीधे 8,000 रुपये कम है. इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3,100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जो सिर्फ 2,075 रुपये प्रति माह से शुरू होता है.

इसके साथ ही, कंपनी पुराने डिवाइस को अपग्रेड करने वालों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. एक्सचेंज पर ग्राहकों को 50,200 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी.

Oneplus 13 Price Details On Flipkart
Oneplus 13 price details on flipkart

OnePlus 13 के फीचर्स

OnePlus 13 में 6.82 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा, साथ ही 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन होगा.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 6,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी को लेकर कोई खास चिंता नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल इन 5 बजट स्मार्टफोन्स ने खींचा सबका ध्यान, लिस्ट में Oppo और Vivo भी शामिल

Previous article Modern Hindu Baby Names: बच्चे के लिए मॉडर्न नाम की कर रहे हैं तलाश, देखें बेस्ट नामों की लिस्ट
Next article Bihar News: बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में बनेंगे हाई-टेक कोल्ड चेन यार्ड, 20 मंडियों के जीर्णोद्धार से बदलेगी कृषि बाजार की तस्वीर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel