[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Flipkart Summer Sale: iPhone 17 या iPhone 16? जानें किस पर पैसे लगाना सही रहेगा?

Flipkart Summer Sale: iPhone 17 या iPhone 16? जानें किस पर पैसे लगाना सही रहेगा?

0
Flipkart Summer Sale: iPhone 17 या iPhone 16? जानें किस पर पैसे लगाना सही रहेगा?
iPhone 17 vs iPhone 16

Flipkart की Summer Sale 9 मई से शुरू होने जा रही है. अगर आप भी बढ़िया डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी से अपनी विशलिस्ट और कार्ट तैयार रखें. सेल शुरू होते ही कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं. हर साल की तरह इस बार भी iPhone खरीदने वालों की नजरें Flipkart Sale पर टिकी हैं. सेल में नए iPhone 17 लाइनअप से लेकर iPhone 16 सीरीज तक पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं.

अब ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि नई जनरेशन वाला मॉडल लेना बेहतर रहेगा या फिर डिस्काउंट के साथ मिल रहा iPhone 16. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कैमरा, परफॉर्मेंस जैसी जरूरी चीजें.

iPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart सेल में डिस्काउंटेड कीमत

iPhone 17 की बात करें तो इसका 256GB वेरिएंट इस सेल में करीब ₹71,999 में मिल सकता है. बता दें इसकी असली कीमत ₹82,900 है. यानी सीधे-सीधे लगभग ₹10,000 से ज्यादा की बचत हो रही है.

वहीं दूसरी तरफ iPhone 16 भी कम कीमत में उपलब्ध है. इसे आप लगभग ₹58,900 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी ओरिजिनल प्राइस ₹69,900 थी. यानी यहां भी करीब ₹11,000 तक का आपको डिस्काउंट मिल रहा है.

मजेदार बात ये है कि सिर्फ प्राइस कट ही नहीं, Flipkart बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक जैसी डील्स भी दे सकता है. इससे कीमत और भी नीचे आ सकती है.

Iphone 17 Price Details
Iphone 17 price details

किसे लेना होगा फायदेमंद?

iPhone 17 और iPhone 16 दिखने में काफी हद तक एक जैसे ही लगते हैं. दोनों में एल्युमीनियम और ग्लास का प्रीमियम डिजाइन और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है.

बात करें साइज की तो iPhone 17 थोड़ा बड़ा है और इसमें 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जबकि iPhone 16 में 6.1-इंच की स्क्रीन दी गई है. iPhone 17 में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी स्मूथ बना देता है. साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है. वहीं iPhone 16 में 60Hz Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 nits तक है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी अपग्रेड देखने को मिलता है. iPhone 17 में नया A19 chip दिया गया है, जो ज्यादा तेज माना जाता है. दूसरी तरफ iPhone 16 में A18 chip मिलता है, जो वैसे तो पहले से ही काफी पावरफुल है, लेकिन नया मॉडल थोड़ा आगे निकल जाता है.

कैमरा में भी कुछ अच्छे बदलाव किए गए हैं. iPhone 17 में 48MP का मेन और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. इसकी मदद से वाइड शॉट्स ज्यादा साफ आते हैं. वहीं iPhone 16 में 48MP मेन कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड मिलता है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो iPhone 17 में 18MP Centre Stage camera है, जबकि iPhone 16 में 12MP TrueDepth camera दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Samsung यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी, AI फीचर्स से लेकर कैमरा तक सब कुछ हुआ स्मार्ट

Previous article राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 11 हजार से अधिक मामलों के निबटारे की तैयारी
Next article मानवता की सेवा के लिए युवा आगे आएं : डॉ आरपी साहू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel