[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और भी प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते, शुरू हो रही साल 2026 की पहली बड़ी सेल

स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और भी प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते, शुरू हो रही साल 2026 की पहली बड़ी सेल

0
स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और भी प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते, शुरू हो रही साल 2026 की पहली बड़ी सेल
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026/ फोटो-फ्लिपकार्ट

Flipkart Republic Day Sale 2026: अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज या किसी तरह का प्रोडक्ट खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है. कुछ ही दिनों में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Republic Day Sale 2026 शुरू होने वाली है. फ्लिपकार्ट की ये सेल साल 2026 की पहली बड़ी सेल है, जिसमें आप ब्रांडेड स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और किसी भी प्रोडक्ट्स पर आपको जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा. इस सेल में आप बैंक डिस्काउंट से लेकर कई सारे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

कब शुरू होगा सेल?

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत अगले हफ्ते के अंत में होने वाली है. यानी कि फ्लिपकार्ट पर ये सेल 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा. हालांकि, अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर या ब्लैक मेंबर हैं, तो फिर आपके लिए ये सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी. ऐसे में आप 24 घंटे पहले ही ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, सेल कब तक चलेगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है.

मिलेंगे ये डिस्काउंट और ऑफर्स

इस सेल में फ्लिपकार्ट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और EMI ऑप्शन मिलेगा. Flipkart Axis Bank Credit Card पर 2,250 रुपये तक का गिफ्ट वाउचर मिलेगा. इसके अलावा, इस सेल में आप एक्सचेंज ऑफर और EMI का फायदा भी उठा सकते हैं.

किस-किस प्रोडक्ट पर मिलेंगे ऑफर्स?

फ्लिपकार्ट अपने सेल में ज्यादा स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है. ऐसे में इस सेल में iPhone, Samsung Galaxy से लेकर और भी प्रीमियम और बजट स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे लैपटॉप, ईयरफोन्स, अन्य गैजेट्स और होम अप्लायंसेज जैसे स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन पर डिस्काउंट-ऑफर्स का आप फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 21,999 रुपये में दमदार स्मार्टफोन, Oppo A6 Pro 5G में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

यह भी पढ़ें: 15 हजार से कम में गेमिंग का पावरहाउस, Realme P4x 5G पर Flipkart दे रहा धमाकेदार ऑफर, फटाफट करें चेक

Previous article ED Raid : ‘फर्जी’ सरकारी नौकरी घोटाला मामले में बिहार–बंगाल समेत 6 राज्यों में ईडी का छापा, मचा हड़कंप
Next article Surya Gochar 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर असर, लाभ और उपाय
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel