[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Flipkart Pre-Reserve Pass है कमाल का, BBD Sale शुरू होने से पहले ही बुक कर सकेंगे iPhone 16

Flipkart Pre-Reserve Pass है कमाल का, BBD Sale शुरू होने से पहले ही बुक कर सकेंगे iPhone 16

0
Flipkart Pre-Reserve Pass है कमाल का, BBD Sale शुरू होने से पहले ही बुक कर सकेंगे iPhone 16
फ्लिपकार्ट प्री-रिजर्व पास

Flipkart Pre-Reserve Pass: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने जा रही है. हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर से ही शुरू हो जाएगी. इस सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट और ऑफर स्मार्टफोन्स पर मिलने वाला है. ऐसे में iPhone लवर्स की नजरें iPhone 16 पर मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट पर टिकी हुई है. कई लोग ताक में हैं कि सेल शुरू होते ही iPhone 16 खरीद लें, ताकि बाद में मॉडल्स आउट ऑफ स्टॉक न हो जाए. क्योंकि, अक्सर सेल में मॉडल्स आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं. हालांकि, इस बार इस समस्या का समाधान फ्लिपकार्ट ने निकाल लिया है. इस बार फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक खास Flipkart Pre-Reserve Pass लेकर आई है. जिससे ग्राहक बिना डील मिस किए iPhone 16 खरीद सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस पास के बारे में.

क्या है Flipkart Pre-Reserve Pass?

फ्लिपकार्ट इस साल के सेल में आईफोन लवर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आई है और यह है Flipkart Pre-Reserve Pass. Pre-Reserve Pass यानी की एक तरह से iPhone की एक यूनिट की एडवांस बुकिंग. आसान भाषा में कहें तो अगर आप बिग बिलियन डेज सेल में iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस Pre-Reserve Pass के जरिए सिर्फ 5000 रुपये देकर आप अपने पसंदीदा iPhone मॉडल की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं. Pre-Reserve Pass एक तरह की गारंटी कि बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने पर आपके लिए आपका पसंदीदा iPhone मॉडल स्टॉक में पहले से ही बुक हो जाएगा.

इन iPhone मॉडल्स के लिए है Flipkart Pre-Reserve Pass

Flipkart का ये Pre-Reserve Pass केवल iPhone मॉडल्स के लिए ही है. ऐसे में आप इस पास के जरिए iPhone 16 Pro (128GB,256GB) और iPhone 16 Pro Max (256GB) की ही एडवांस बुकिंग कर सकते हैं.

Flipkart Pre-Reserve Pass कैसे करेगा काम?

आपको सबसे पहले 5000 रुपये में Pre-Reserve Pass लेना होगा. इसके बाद बिग बिलियन डेज सेल के शुरू होने के 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर तक आपके अकाउंट में ये पास एक्टिव रहेगा. ऐसे में इस पास की मदद से आप iPhone खरीद सकेंगे. वहीं, सबसे खास बात तो यह है कि आपने जो पास के लिए 5000 रुपये दिए हैं वह आईफोन खरीदते वक्त फोन की कीमत में से घटा दी जाएगी. यानी कि फ्लिपकार्ट का ये Pre-Reserve Pass बिल्कुल फ्री काम करेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी ये पास खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है. जैसे की:

  • फ्लिपकार्ट के Pre-Reserve Pass का इस्तेमाल सिर्फ एक ही यूजर कर सकता है.
  • पास खरीद लेने के बाद पैसे वापस नहीं होंगे.
  • पास लेने के बाद आपके लिए एक यूनिट स्टॉक में रख दी जाएगी.
  • ऐसे में सेल शुरू होने के पहले 24 घंटे में आप अगर उसे ऑर्डर करते हैं तो वह आपकी हो जाएगी.
  • इस पास का इस्तेमाल सिर्फ आईफोन के लिए ही कर सकते हैं.
  • इसके अलावा इस पास से आप वही मॉडल खरीद सकते हैं, जिसे आपने बुक किया था.

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16 अब 50 हजार से भी कम में, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro Max अब मिलेगा हजारों में, Flipkart BBD Sale में 89999 रुपये से शुरू हो रही कीमत, चेक करें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale में मचेगी लूट, iPhone 16 Pro के दाम हुए 70 हजार से भी कम, जल्दी चेक करें प्राइस डिटेल्स

Previous article जमीन के विवाद में ननद-भाभी से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी
Next article Viral Video: हिरण के बच्चे पर शेरनी ने लुटाई ममता, वीडियो देख आश्चर्य से चौड़ी हो जाएंगी आंखें, वायरल हो रहा वीडियो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel