[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इन टिप्स से वॉशिंग मशीन की छोटी-मोटी समस्याएं खुद करें ठीक, नहीं पड़ेगी टेक्नीशियन को फोन घुमाने की जरूरत

इन टिप्स से वॉशिंग मशीन की छोटी-मोटी समस्याएं खुद करें ठीक, नहीं पड़ेगी टेक्नीशियन को फोन घुमाने की जरूरत

0
इन टिप्स से वॉशिंग मशीन की छोटी-मोटी समस्याएं खुद करें ठीक, नहीं पड़ेगी टेक्नीशियन को फोन घुमाने की जरूरत
वॉशिंग मशीन की ये छोटी-मोटी समस्याएं खुद कर सकते हैं ठीक (Photo- AI Generated)

Washing Machine: अगर आपका वॉशिंग मशीन अचानक हिलने लगी है, पानी नहीं निकाल रही या साइकिल पूरी होने में बहुत टाइम ले रही है, तो इसे रिपेयर की जरूरत हो सकती है. लेकिन हर छोटी-छोटी दिक्कत पर टेक्नीशियन को बुलाना जरूरी नहीं है. ज्यादातर घरों में वही आम दिक्कतें आती हैं, और अच्छी खबर ये है कि इनमें से कई समस्याएं आप खुद ही हल कर सकते हैं. कुछ आसान चेक्स करने से आप दिक्कत सुलझा सकते हैं और फिजूल रिपेयर का खर्च बचा सकते हैं. आइए जानते हैं उन समस्याओं के बारे में जिन्हें आप खुद ही ठीक कर सकते हैं.

मशीन का फ्लोर पर सरकना

अगर आपकी मशीन जोर-जोर से हिलने-डुलने लगे तो सबसे बड़ा कारण होता है कि वो ठीक से लेवल नहीं है. अगर मशीन जरा-सी भी टेढ़ी हो जाए, तो स्पिन साइकल के समय ड्रम जोर से हिलता है. सबसे पहले चेक करें कि उसकी चारों टांगें ठीक से फर्श को छू रही हैं या नहीं. एक-एक करके उन्हें एडजस्ट करें, जब तक मशीन पूरी तरह स्थिर न हो जाए.

पानी का बाहर नहीं निकलना

अगर कपड़े बहुत ज्यादा गीले निकल रहे हैं, तो समझ लीजिए ड्रेन का रास्ता कहीं ब्लॉक है. ज्यादातर लोग भूल जाते हैं कि ड्रेन फिल्टर में लिंट, सिक्के, टिश्यू और धागे जमा हो जाते हैं. मशीन के नीचे सामने वाले छोटे पैनल को खोलिए, फिल्टर को घुमा कर निकालिए और अच्छे से साफ कर लीजिए. अगर आपकी वॉशिंग मशीन का पानी स्टैंडपाइप में जाता है, तो ये भी चेक करें कि पाइप कहीं जाम तो नहीं है.

मशीन का चालू न होना

कई बार दिक्कत मशीन में नहीं, बल्कि बिजली की सप्लाई में होती है. ढीला प्लग, ट्रिप हुआ ब्रेकर या खराब एक्सटेंशन कॉर्ड जैसे कारण होते हैं. सबसे पहले उसी सॉकेट में कोई दूसरा डिवाइस लगाकर चेक करें कि वह चल रहा है या नहीं. अगर सॉकेट ठीक है, तो वॉशिंग मशीन की पावर केबल को ध्यान से देखें.

धुलाई के दौरान अजीब आवाजें आना 

अगर मशीन चलाते समय घिसने, खड़खड़ाने या टिक-टिक जैसी आवाजें आ रही हों, तो ज्यादातर मामलों में इसका मतलब है कि ड्रम के अंदर कुछ फंसा हुआ है. जेब में बचे हुए सिक्के, हेयरपिन या छोटे-छोटे स्क्रू जैसे सामान ड्रम के छेदों से अंदर जाकर इम्पेलर के पास अटक सकते हैं. ड्रम को खाली करें, हाथ से घुमाकर देखें और आवाज पर ध्यान दें. अगर कोई चीज दिखे, तो उसे प्लायर की मदद से धीरे से निकाल लें.

ड्रम से बदबू आना

अगर मशीन के ड्रम से सीलन जैसी बदबू आ रही है, तो इसकी वजह ज्यादातर डिटर्जेंट का जमा होना, फैब्रिक सॉफ्नर की परत और रबर गैसकेट पर चिपकी गीली लिंट होती है. इसे ठीक करने के लिए मशीन को खाली चलाकर एक बार गर्म पानी वाला साइकल करें और उसमें मशीन क्लीनर या सफेद सिरका डाल दें.

यह भी पढ़ें: कपड़े धोने पर भी नहीं हो रहे साफ? ऐसे करें वॉशिंग मशीन की अंदरूनी सफाई, सालों तक चलेगी नयी जैसी

Previous article Student Suicide Case: हिंदी-मराठी विवाद में ट्रेन में पिटाई, ठाणे के छात्र ने की आत्महत्या
Next article प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने पर दिया गया बल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel