[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फर्जी SIM Card? लफड़े में पड़ने से पहले ऐसे कर लें चेक

कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फर्जी SIM Card? लफड़े में पड़ने से पहले ऐसे कर लें चेक

0
कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फर्जी SIM Card? लफड़े में पड़ने से पहले ऐसे कर लें चेक
Fake SIM Card

Fake SIM Card: बीते कुछ सालों में सिम कार्ड धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. डिजिटल युग में किसी और के नाम पर सिम कार्ड प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है. हो सकता है कि अनजाने में आपके नाम से भी कोई सिम चल रहा हो और आपको इसकी भनक तक न हो. जालसाज अगर आपके नाम पर जारी SIM Card का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में करें तो इसका जिम्मा आप पर आ सकता है.

इस खतरे को देखते हुए दूरसंचार विभाग (DoT) ने ‘TAFCOP’ सिस्टम के तहत ‘संचार साथी’ पोर्टल पर एक खास टूल लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर्स यह पता कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितनी सिम कार्ड्स रजिस्टर्ड हैं. इतना ही नहीं, इसके जरिए आप ऐसे अनचाहे या संदिग्ध नंबरों को तुरंत बंद करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल कर आप कैसे पता कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

फर्जी SIM Card का कैसे करें पता?

  • संचार साथी पोर्टल (sancharsaathi.gov.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाएं 
  • ‘Know Your Mobile Connections (TAFCOP)’ विकल्प चुनें.
  • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. 
  • OTP दर्ज करते ही आपके आधार जैसे पहचान दस्तावेजों से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

गलत नंबर कैसे बंद करें?

अगर आपको पोर्टल पर कोई अनजान मोबाइल नंबर दिखता है तो आप उसे “Not My Number” के तौर पर रिपोर्ट कर सकते हैं ताकि वह नंबर आपकी आईडी से हटाया जा सके. वहीं, पुराने और बंद पड़े सिम कार्ड के लिए “Not Required” का ऑप्शन चुन सकते हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित नंबर डिएक्टिवेट कर दिए जाएंगे. जिन व्यक्तियों के नाम पर 9 से अधिक SIM Card रजिस्टर्ड हैं उन्हें इस संबंध में SMS के जरिए सूचना भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे

Previous article Monsoon Hair Care Tips: बालों को फ्रिजी और रूखेपन से बचाएं, मॉनसून के लिए 7 सरल उपाय
Next article School Admission 2025: अब 6 की उम्र के बाद ही बच्चे जाएंगे स्कूल, नए नियम अगले सत्र से लागू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel