[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस

Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस

0
Facebook Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस

Facebook Instagram Down: मार्क जुकरबर्ग के मेटा सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को मंगलवार रात बड़ी समस्या हुई. कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट होने लगे. इसके बाद लोगों को लॉग-इन करने में काफी दिक्कत हुई. व्हॉट्सऐप पर हालांकि इसका असर नहीं हुआ. बहरहाल, अब सेवाएं बहाल हो गई हैं.

Facebook and Instagram Down

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को दिक्कत भारतीय समयानुसार लगभग 8.30 बजे से शुरू हुई. लगभग 77 प्रतिशत ऐप यूजर्स अपना अकाउंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. वहीं, 21 प्रतिशत वेब यूजर्स ने फेसबुक डाउन की शिकायत की. डाउनडिटेक्टर ने कहा कि इंस्टाग्राम के 72 प्रतिशत यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा. 20 प्रतिशत लोगों को लॉग-इन करने में परेशानी हुई. Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, खुद लॉगआउट हो रहे अकाउंट, हैकिंग का सताया डर

Facebook and Instagram Down: फेसबुक ने जारी किया स्टेटमेंट, तो एलन मस्क ने लिये मजे

फेसबुक और इंस्टाग्राम में गड़बड़ी आने के बाद इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने मामले पर स्टेटमेंट जारी किया. कंपनी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि यूजर्स को फेसबुक ऐक्सेस करने में परेशानी हो रही है. हम इस पर काम कर रहे हैं. इसी बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि अगर आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर काम कर रहा है.

Facebook and Instagram Down: पटरी लौट रही सर्विस

फेसबुक की सर्विस अब हालांकि धीरे-धीरे पटरी लौट रही है. लोग अपने अकाउंट को फिर से ऐक्सेस कर पा रहे हैं. कंपनी ने सर्विसेस के डाउन होने की कोई वजह नहीं बतायी है. आपको बताते चलें कि फेसबुक अकाउंट्स लॉगआउट हो चुके थे, जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे. लॉग-इन करने की कोशिश के दौरान यूजर्स को वेरिफिकेशन कोड्स नहीं मिल रहे थे. इन फेसबुक-इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद तमाम यूजर्स दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर शिकायत कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर यूजर्स कई मीम्स पोस्ट पोस्ट हुए. App Clip : बिना ऐप के देख सकेंगे Reels, Instagram पर आ रहा यह जबरा फीचर

Previous article Benefits Of Soaked Gram Water: चने के पानी को भूलकर भी ना फेंके, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Next article Lok Sabha Election 2024: भाजपा 17 सीटिंग लोकसभा सीटों पर बदलेंगे कई उम्मीदवार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel